Print this page

आइये फ़ारसी सीखें ११

Rate this item
(0 votes)

मोहम्मद और सईद शुक्रवार को रेस्त्रां जाने का कार्यक्रम बनाते हैं ताकि वहां फ़िसन्जान नामक विशेष ईरानी पकवान खाएं। मोहम्मद ने अभी तक फ़िसन्जान नहीं खाया है। फ़िसन्जान एक सालन है जिसे पुलाव के साथ खाया जाता है। फ़िसन्जान पकाने में मुर्ग़े के मांस या क़ीमे को पिसे हुए अख़रोट के साथ, कुछ पियाज़ और अनार के पेस्ट के साथ मिलाकर पकाते हैं। यह ईरानी पकवान इतना स्वादिष्ट होता है कि विवाह, या अन्य समारोहों तथा किसी के घर मेहमानी में इसे परोसा जाता है। विभिन्न नगरों में फ़िसन्जान को अलग अलग स्वाद का पकाया जाता है। मोहम्मद और सईद के बीच वार्तालाप से पूर्व इससे जुड़े कुछ महत्वपूर्ण शब्द और उनके अर्थ।

 


तुम्हें याद है یادت هست؟

क्रवार का दिन روز جمعه

रेस्त्रां या खाने का होटल رستوران

तुमने कहा تو گفتی

हम जा रहे हैं ما می رویم

अभी الان

मुझे याद आया یادم آمد

मैं भूल गया था या मैं भूल गई थी من فراموش کرده بودم

आने वाला कल فردا

दोपहर का खाना ناهار

हम जा रहे हैं ما می رویم

अच्छा है خوب است

कौन या किस کدام؟

ईरानी नामक रेस्त्रां رستوران ايرانی

स्वादिष्ट لذیذ

भोजन غذا

विशेषकर या विशेष रूप से مخصوصا

सालन या रसदार सब्ज़ी خورش

एक विशेष प्रकार सालन فسنجان

क्या है چیست؟

अब तक تا به حال

मैंने नहीं खाया है। من نخورده ام

 


मांस گوشت

अखरोट گردو

अनार का पेस्ट رب انار

वे पकाते हैं آنها می پزند

पुलाव پلو

वे खाते हैं آنها می خورند

खट्टा ترش

उसके पास है او دارد

तो या फिर پس

कुछ मात्रा مقداری

आभार شکر

वे मिलाते हैं آنها می ریزند

मीठा شیرین

पहले قبلا

ईरानी, ईरान का ایرانی

मैंने खाया है من خورده ام

मैं संतुष्ट हूं من مطمئنم

तुम्हें पसंद है या अच्छा लगता है خوشت می آید

मैं टेस्ट करता हूं من امتحان می کنم

उन्हें पसंद है آنها دوست دارند

अधिकतर या अधिकांशत بیشتر

मेहमानी مهمانی

ऊपर या पर روی

मेज़ میز

खाने की मेज़ میز غذا

 

 

मोहम्मद और सईद बीच वार्तालाप

 

 

मोहम्मद! तुम्हे याद है ना! तुमने कहा था कि शुक्रवार को रेस्त्रां जाएंगे?

محمد: یادت هست گفتی جمعه به رستوران می رویم؟

सईद! हां अभी याद आया। भूल ही गया था, कल शुक्रवार को दोपहर के खाने के लिए रेस्त्रां जाएंगे।

سعید: آره . الان یادم آمد. فراموش کرده بودم. فردا جمعه برای ناهار به رستوران می رویم.

मोहम्मद! ठीक है। किस रेस्त्रां में जाएंगे।

محمد: خوب است. به کدام رستوران می رویم ؟

सईद! ईरानी नामक रेस्त्रां में। इस रेस्त्रां के भोजन बहुत स्वादिष्ट है। विशेष रूप से फ़िसन्जान नामक पकवान।

سعید: به رستوران ايراني . غذاهای این رستوران خیلی لذیذ است. مخصوصا" خورش فسنجان

मोहम्मद! फ़िसन्जान कैसा सालन होता है? मैंने अभी तक नहीं खाया है।

محمد: خورش فسنجان چیست ؟ من تا به حال این خورش را نخورده ام.

सईद! फ़िसन्जान अख़रोट, मांस और अनार के पेस्ट से बनाते हैं और उसे पुलाव से खाते हैं।

سعید: خورش فسنجان را با گردو ، گوشت و رب انار می پزند و آن را با پلو می خورند.

मोहम्मद! क्या फ़िसन्जान में अनार का पेस्ट होता है? फिर तो खट्टा होगा।

محمد: فسنجان رب انار دارد؟ پس ترش است.

सईद! नहीं, बहुत खट्टा नहीं होता, क्योंकि उसमें थोड़ी मात्रा में शकर भी मिलाते हैं, इसलिए मीठा होता है।

سعید: نه. خیلی ترش نیست. چون مقداری شکر در آن می ریزند، شیرین است.

मोहम्मद! मैंने पहले ईरानी सालन खाएहैं जो प्राय: थोड़े खट्टे होते हैं।

محمد: من قبلا" خورش های ایرانی خورده ام. معمولا" کمی ترشند.

सईद! जी। किन्तु फ़िसिन्जान मीठा हतताहै, मुझे विश्वास है कि तुमहें पसंद आएगा।

سعید: بله. اما فسنجان شیرین است. مطمئنم خوشت می آید.

मोहम्मद! टेस्ट करके देखता हूं।

محمد: امتحان كرده مي بينم .

सईद! ईरानी, फ़िसिन्जान को बहुत पसंद करते हैं और किसी के यहां मेहमानी में खाने की मेज़ पर फ़िसिन्जान भी परोसाजाता है।

سعید: ایرانیها فسنجان را دوست دارند و در بیشتر مهمانی ها، خورش فسنجان هم روی میز غذا است.

 

 

محمد: یادت هست گفتی جمعه به رستوران می رویم؟ سعید: آره. الان یادم آمد. فراموش کرده بودم. فردا جمعه برای ناهار به رستوران می رویم محمد: خوب است. به کدام رستوران می رویم؟ سعید: به رستوران رفتاری. غذاهای این رستوران خیلی لذیذ است. مخصوصا" خورش فسنجان محمد: خورش فسنجان چیست؟ من تا به حال این خورش را نخورده ام سعید: خورش فسنجان را با گردو، گوشت و رب انار می پزند و آن را با پلو می خورند محمد: فسنجان رب انار دارد؟ پس ترش است سعید: نه . خیلی ترش نیست. چون مقداری شکر در آن می ریزند ، شیرین است محمد: من قبلا" خورش های ایرانی خورده ا م. معمولا" کمی ترشند سعید: بله. اما فسنجان شیرین است. مطمئنم خوشت می آید سعید: ایرانیها فسنجان را دوست دارند و در بیشتر مهمانی ها ، خورش فسنجان هم روی میز غذا است.

 

 

मोहम्मद और सईद रेस्त्रां जाते हैं। रेस्त्रां तेहरान के एक पुराने मुहल्ले में स्थित है किन्तु यह बहुत ही स्वच्छ और कम भीड़ भाड़ वाला रेस्त्रां है। वे फ़िसन्जान, मट्ठे और सलाद मंगवाते हैं। जब बैरा मेज़ पर भोजन लगाता है मोहम्मद फ़िसन्जान के कत्थई रंग और अख़रोट के तेल को आश्चर्य से देखता है जो पूरे सालन पर फैला होता है। उसने कल्पना नहीं की थी कि फ़िसन्जान कत्थई रंग का होता है किन्तु दोपहर का खाना खाने के पश्चात वह मान गया कि यह ईरान के सबसे स्वादिष्ट सालनों में है। ईरानी खाने को पकाने में कई घंटे लगते हैं इसलिए ईरानी खाने भलिभांति पक कर गल जाते हैं। ईरानी पकावान के संबंध में यह महत्वपूर्ण बिन्दु है।आशा करते हैं आपको यह प्रयास पसंद आया होगा।

 

 

Read 2465 times