Print this page

ईरान, भारत का तीसरा बड़ा तेल आपूर्तिकर्ता

Rate this item
(0 votes)
ईरान, भारत का तीसरा बड़ा तेल आपूर्तिकर्ता

ईरान प्रतिदिन भारत को पांच लाख बैरल तेल की आपूर्ति करके सऊदी अरब और इराक़ के बाद कच्चे तेल का तीसरा सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता है।

तेल व ऊर्जा सूचना नैटवर्क के अनुसार वर्ष 2016 की पहली तिमाही में भारत को निर्यात किए गए कच्चे तेल की मात्रा 43 लाख 50 हज़ार बैरल प्रतिदिन रही है जो पिछले साल की पहली तिमाही की तुलना में लगभग 5 लाख बैरल अधिक है। आंकड़ों के अनुसार भारत को कच्चा तेल निर्यात करने वालों में सऊदी अरब सबसे आगे है जो प्रतिदिन साढ़े आठ लाख बैरल प्रतिदिन है। इराक़, भारत को प्रतिदिन छः लाख 58 हज़ार बैरल प्रतिदिन कच्चा तेल निर्यात करता है।

 

ईरान ने मार्च 2016 में भारत को प्रतिदिन पांच लाख पांच हज़ार बैरल कच्चा तेल निर्यात किया है जो उससे पहले महीने की तुलना में दो लाख 90 हज़ार बैरल अधिक है। भारत की एस्सार कंपनी मार्च में ईरान के कच्चे तेल की सबसे बड़ी ग्राहक थी जिसने प्रतिदिन दो लाख 7 हज़ार बैरल कच्चा तेल आयात किया है जिसके बाद मेंगलोर और रिलायंस दूसरे और तीसरे नंबर पर हैं।  

 

Read 1396 times