Print this page

ईरान की ओर से भारतीय जनता व सरकार को चुनाव पर बधाई

Rate this item
(0 votes)

ईरान की ओर से भारतीय जनता व सरकार को चुनाव पर बधाईईरान के विदेश मंत्रालय ने भारत में ऐतिहासिक लोकसभा चुनाव पर भारतीय जनता और सरकार को तेहरान की ओर से बधाई दी है।

विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मर्ज़िया अफ़ख़्म ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी को लोकसभा चुनाव में बहुमत से जीतने पर बधाई दी।

उन्होंने आशा जतायी कि दोनों देश आपसी हितों के परिप्रेक्ष्य में संबंधों को मज़बूत बनाएंगे।

ज्ञात रहे सोलह मई को भारत में चुनाव परिणाम की हुयी घोषणा में भारतीय जनता पार्टी ने तीस वर्ष में पहली बार बहुमत हासिल किया।

भावी प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को राजधानी नई दिल्ली पहुंचे। दिल्ली पहुंचने पर हज़ारों की संख्या में समर्थकों ने उनका स्वागत किया।

Read 1193 times