Print this page

आतंकी ठिकाने पर ईरान का मिसाइल हमला क्षेत्रीय व बाहरी शत्रुओं के लिए वार्निंग

Rate this item
(0 votes)
आतंकी ठिकाने पर ईरान का मिसाइल हमला क्षेत्रीय व बाहरी शत्रुओं के लिए वार्निंग

तेहरान की केन्द्रीय नमाज़े जुमा के इमाम ने इराक़ी कुर्दिस्तान में आतंकी संगठन के सरग़नाओं की बैठक पर पासदाराने इंक़ेलाब फ़ोर्स आईआरजीसी के मिसाइल हमले का हवाला देते हुए कहा कि इस कार्यवाही ने ईरान की इंटैलीजेन्स ताक़त का प्रदर्शन किया और यह क्षेत्रीय तथा क्षेत्र से बाहर के दुशमनों के लिए गंभीर वार्निंग है।

केन्द्रीय नमाज़े जुमा के इमाम हुज्जतुल इस्लाम वल मुसलेमीन काज़िम सिद्दीक़ी ने नमाज़े जुमा के ख़ुतबों में कहा कि युद्ध और प्रतिबंधों से डर जाना आशूर की संस्कृति से विरोधाभास रखता है। उन्होंने कहा कि ईरानी राष्ट्र चालीस साल से आशूर के मार्ग पर आगे बढ़ रहा है और वह बड़ी शक्तियों का मुक़ाबला करके उन्हें पराजित करता रहा है।

Read 1646 times