Print this page

नाइजर में अमेरिकी सैनिकों की उपस्थिति ग़ैर क़ानूनी घोषित

Rate this item
(0 votes)
नाइजर में अमेरिकी सैनिकों की उपस्थिति ग़ैर क़ानूनी घोषित

नाइजर के नये प्रशासन ने इस देश में अमेरिकी सैनिकों की उपस्थिति के समझौते को निरस्त कर दिया है।

नाइजर की सैनिक परिषद के प्रवक्ता ने एलान किया है कि इसके बाद से नाइजर में अमेरिकी सैनिकों की उपस्थिति ग़ैर कानूनी और नाइजर के राष्ट्रीय हितों के खिलाफ है।

नाइजर के सैनिकों ने लगभग सात महीने पहले पश्चिम की ओर झुकाव रखने वाले इस देश के राष्ट्रपति मोहम्मद बाज़ूम को सत्ता से हटा दिया था और अपने देश से फ्रांसीसी सैनिकों की उपस्थिति का अंत कर दिया।

नाइजर का नया प्रशासन, माली और बुर्किना फासो के सैनिक प्रशासन के साथ अफ्रीक़ा महाद्वीप में यूरोपीय देशों और अमेरिकी प्रभाव के कम होने का कारण बना है।

Read 154 times