Print this page

आज ईरान सहित कई देशों में मनाई गई ईद उल फ़ित्र

Rate this item
(0 votes)
आज ईरान सहित कई देशों में मनाई गई ईद उल फ़ित्र

आज ईरान, इराक़ भारत और पाकिस्तान सहित कई देशों में ईदुलफ़ित्र का त्योहार बड़े ही हर्षोंल्लास के साथ मनाया जा रहा हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ देशों में कल गुरुवार को ईद मनाई जाएगी इस्लामी गणराज्य ईरान के राष्ट्रपति सैयद इब्राहीम रईसी ने मुस्लिम देशों को ईदे फ़ित्र की बधाई दी है।

उन्होंने दुनिया के मुस्लिम देशों के नाम संदेशों में ईदु फित्र के आगमन पर इस्लामी देशों के नेताओं और जनता को प्रकृति की ओर लौटने की ईद और रोज़ेदारों और ईश्वर के नेक बंदों के लिए गर्व और खुशी के दिन की बधाई दी हैं।

इस्लामी गणराज्य ईरान के राष्ट्रपति सैयद इब्राहिम रईसी ने अपने ईद संदेश में उम्मीद जताई है कि इस शुभ ईद की बरकत से इस्लाम की अमर शिक्षाओं और पैग़म्बरे की जीवनदायी शिक्षाओं की छत्रछाया में इस्लाम के जीवनदायक आदर्शों की प्राप्ति, इस्लामी उम्मा की बढ़ती एकता और एकजुटता और इस्लामी देशों के बीच सहयोग को बढ़ावा मिलेगा।

Read 157 times