Print this page

रूस का आरोप भारत के आँतरिक मामलों में दखल दे रहा है अमेरिका

Rate this item
(0 votes)
रूस का आरोप भारत के आँतरिक मामलों में दखल दे रहा है अमेरिका

रूस ने अमेरिका पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि वह भारत में चल रहे लोकसभा चुनाव को प्रभावित करने के प्रयास कर रहा है। रूस ने दावा किया है कि अमेरिका भारत के चुनावों में दखल देने की कोशिश कर रहा है और उसका एक देश के रूप में सम्मान भी नहीं कर रहा है।

रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने आरोप लगाया कि अमेरिका भारत में आंतरिक राजनीतिक स्थिति को असंतुलित करने और आम चुनावों को जटिल बनाने की कोशिश कर रहा है। इतना ही नहीं, रूस ने पन्नू केस में अमेरिका को फटकार लगाई और भारत का साथ देते हुए कहा कि उसने अभी तक आरोपों पर एक भी सबूत पेश नहीं किया।

ज़खारोवा ने कहा कि ‘वॉशिंगटन में भारत की राष्ट्रीय मानसिकता और इतिहास की सरल समझ का अभाव है, क्योंकि अमेरिका धार्मिक स्वतंत्रता के बारे में निराधार आरोप लगाता रहता है. वॉशिंगटन की कार्रवाई स्पष्ट रूप से भारत के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप है.

 

Read 139 times