Print this page

रूस और चीन के गहराते रिश्ते, पुतिन और जिनपिंग ने कई कई समझौतो पर हस्ताक्षर

Rate this item
(0 votes)
रूस और चीन के गहराते रिश्ते, पुतिन और जिनपिंग ने कई कई समझौतो पर हस्ताक्षर

चीन और रूस ने दोनों देशों के बीच रिश्तों को नए आयाम देते हुए अहम् समझौते पर हस्ताक्षर किये। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने चीन और रूस के बीच के संबंधों को गहरा करने के लिए एक संयुक्त बयान पर हस्ताक्षर किए। साथ ही दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना के बारे में बताया।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दो दिन की यात्रा पर चीन गए हैं। जहां पुतिन के लिए चीन के राष्ट्रपति ने रेड कार्पेट बिछाया। ग्रेट हॉल ऑफ द पीपल के बाहर सैन्य बैंड सेरेनेड और गार्ड ऑफ़ ऑनर भी दिया गया। चीनी विदेश मंत्रालय के अनुसार शी जिनपिंग ने कहा है कि चीन- रूस संबंध बदलते अंतरराष्ट्रीय माहौल की कसौटी पर खरे उतरे हैं। चीन-रूस एक दूसरे के अच्छे पड़ोसी, अच्छे दोस्त और भरोसेमंद रहना चाहते हैं।

 

Read 204 times