Print this page

चीन की अमेरिका को चेतावनी, ताइवान की समुद्री सीमा में घुसे 46 सैन्य विमान

Rate this item
(0 votes)
चीन की अमेरिका को चेतावनी, ताइवान की समुद्री सीमा में घुसे 46 सैन्य विमान

चीन और ताइवान के बीच जारी विवाद को अमेरिका लगातार हवा देने में लगा हुआ है। ताइवान के साथ विवाद के बीच अमेरिका के बयान पर प्रतिक्रिया देते चीन ने कहा है कि जो लोग 'ताइवान की स्वतंत्रता' में शामिल हैं, उनके लिए एक डेड एंड होगा और ताइवान की स्वतंत्रता के लिए समर्थन करने का उल्टा असर ही होगा।

बीजिंग ताइवान को अपने क्षेत्र का हिस्सा मानता है और उसने इस पर नियंत्रण करने के लिए बल प्रयोग की धमकी दी है। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि 46 चीनी सैन्य विमान शुक्रवार को ताइवान जलडमरूमध्य की मध्य रेखा पार कर गये। चीन ने यह काम द्वीप के चारों ओर 'दंड' अभ्यास के दौरान की।

Read 173 times