Print this page

पुतिन की यूरोपीय देशों को चेतावनी, भूलने नहीं किस के साथ खेल रहे हैं

Rate this item
(0 votes)
पुतिन की यूरोपीय देशों को चेतावनी, भूलने नहीं किस के साथ खेल रहे हैं

यूक्रेन युद्ध की आग को भड़का रहे यूरोपीय देशों को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी देते हुए कहा की यूरोप के इन ज़रा ज़रा से देशों को भूलना नहीं चाहिए कि वह किस के साथ खेल रहे हैं।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पश्चिमी देशों को यूक्रेन को हथियारों की आपूर्ति को लेकरचेतावनी दी। उन्होंने कहा कि अगर पश्चिमी देश रूस पर हमला करने के लिए यूक्रेन को अपने हथियारों का इस्तेमाल की इजाजत देते है तो इसका अंजाम बहुत बुरा होगा। पुतिन ने यह चेतावनी तब दी, जब फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा कि रूस जहां से यूक्रेन पर हमला कर रहा है, उन ठिकानों को नष्ट करने के लिए यूरोपीय देशों को यूक्रेन की मदद करनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा, यूरोप के छोटे-छोटे देशों को इस बात की जानकारी होनी चाहिए कि वे किसके साथ खेल रहे हैं।

Read 155 times