Print this page

ताइवान में तूफान ने मचाई तबाही, अब तक कई की मौत

Rate this item
(0 votes)
ताइवान में तूफान ने मचाई तबाही, अब तक कई की मौत

ताइवान में तूफ़ान क़हर बनकर टूट रहा है अब तक कई लोगों की मौत हो चुकी है जबकि अब भी कई लोग लापता हैं। चक्रवाती तूफान गेमी ने ताइवान में भीषण तबाही मचाई है। इस तूफान से अब तक ताइवान में आठ लोगों की मौत हो चुकी है और सैकड़ों लोग घायल हुए हैं।

ताइवान की सेंटल इमरजेंसी ऑपरेशंस सेंटर (CEOC) ने यह जानकारी दी है। सीईओसी के आंकड़ों के अनुसार, एक व्यक्ति लापता भी है और घायलों की कुल संख्या 866 है। फिलहाल चक्रवाती तूफान गेमी कमजोर पड़ गया है और अब यह चीन पहुंच गया है। हालांकि तूफान के असर से अभी भी ताइवान में भारी बारिश की आशंका है।

Read 427 times