Print this page

साइंस ओलंपियाड, ईरान तीसरी पोज़ीशन पर

Rate this item
(0 votes)
साइंस ओलंपियाड, ईरान तीसरी पोज़ीशन पर

इस्लामी गणतंत्र ईरान को 2024 विश्व छात्र ओलंपियाड की पदक रैंकिंग में तीसरा स्थान हासिल हो गया है।

साइंस ओलंपियाड 2024 के समापन के साथ ही, सबसे अधिक भाग लेने वाले देशों यानी (53 से 110 देशों) के साथ 5 ओलंपियाड में, ईरान ने 22 रंग बिरंगे पदक हासिल करके दुनिया में तीसरा स्थान हासिल किया।

पार्सटुडे के अनुसार, ईरान ने 5 ओलंपियाड में कुल 10 स्वर्ण, 10 रजत और 2 कांस्य पदक जीते और दुनिया में तीसरी पोज़ीशन हासिल की।

 ज्ञात रहे कि 2024 में ईरानी बुद्धिजीवी विश्व खगोल विज्ञान और खगोल भौतिकी ओलंपियाड में पहला स्थान, जीव विज्ञान और भौतिकी ओलंपियाड में चौथा स्थान, रसायन विज्ञान ओलंपियाड में आठवां स्थान, कंप्यूटर ओलंपियाड में नौवां स्थान और गणित ओलंपियाड में अठारहवां स्थान हासिल करने में कामयाब रहे थे।

 

 

Read 87 times