Print this page

प्रतिबंधों से ईरान का व्यवहार प्रभावित नहीं

Rate this item
(0 votes)

प्रतिबंधों से ईरान का व्यवहार प्रभावित नहींविदेशमंत्री अली मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने बल दिया है कि प्रतिबंधों ने परमाणु वार्ता में ईरान के व्यवहार को प्रभावित नहीं किया है। उन्होंने बीबीसी से साक्षात्कार में जेनेवा में ईरान और गुट पांच धन एक के मध्य परमाणु वार्ता के नये चरण की ओर संकेत करते हुए कहा कि ईरान की बैंकिग व्यवस्था और तेल पर प्रतिबंधों ने वार्ता में ईरान के व्यवहार को प्रभावित नहीं किया है।

उन्होंने इस बात पर बल देते हुए कि ईरान के तेल और बैंकों पर कड़े प्रतिबंध, ईरान के व्यवहार के परिवर्तित होने का कारण नहीं हैं, कहा कि वार्ता में ईरान के व्यवहार के परिवर्तित होने का मुख्य कारण नई सरकार और नये गुट का सत्ता में आना है जिसने इससे पूर्व भी इसी व्यवहार के साथ विश्व की बड़ी शक्तियों से वार्ता की है।

इसी बीच ईरान और अमरीका के विदेशमंत्रियों और यूरोपीय संघ की विदेश नीति आयुक्त कैथरीन एश्टन के मध्य जेनेवा में जेनेवा में चौथे चरण की वार्ता भी संपन्न हो गयी।

Read 1514 times