Print this page

ईरान में इस्लामी क्रांति की 46वीं वर्षगांठ बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाई

Rate this item
(0 votes)
ईरान में इस्लामी क्रांति की 46वीं वर्षगांठ बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाई

ईरान में आज, 10 फरवरी 2025 को, इस्लामी क्रांति की 46वीं वर्षगांठ बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाई जा रही है इस आजादी के मौके पर बुजुर्ग बच्चे महिलाएं बड़े उत्साह और जोश के साथ शामिल हो रहे हैं।

ईरान में आज, 10 फरवरी 2025 को, इस्लामी क्रांति की 46वीं वर्षगांठ बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाई जा रही है इस आजादी के मौके पर बुजुर्ग बच्चे महिलाएं बड़े उत्साह और जोश के साथ शामिल हो रहे हैं।

1979 में हुई इस क्रांति ने देश में कई वर्षों से चली आ रही राजशाही शासन व्यवस्था को समाप्त कर दिया था जिसके परिणामस्वरूप ईरान एक इस्लामी गणराज्य बना।

इस अवसर पर, पूरे देश में दस दिवसीय अशर ए फज्र समारोह आयोजित किए जा रहे हैं जो 1 फरवरी से शुरू होकर 11 फरवरी तक चलते रहे। इन समारोहों में विभिन्न सांस्कृतिक, धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम शामिल हैं, जिनमें परेड, प्रदर्शनी, और विशेष प्रार्थनाएं शामिल हैं।

इस्लामी क्रांति की 46वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में, ईरान ने विभिन्न क्षेत्रों में अपनी उपलब्धियों को प्रदर्शित किया है, जिनमें विज्ञान, प्रौद्योगिकी, चिकित्सा, और रक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रगति शामिल है। इन उपलब्धियों ने देश की स्वायत्तता और विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

इस महत्वपूर्ण अवसर पर ईरान के नागरिक अपने देश की स्वतंत्रता, संप्रभुता, और इस्लामी क्रांति के आदर्शों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हैं, और आने वाले वर्षों में और भी प्रगति की आशा करते हैं।

इस खुशी के अवसर पर हम अपनी हौजा न्यूज़ एजेंसी की पूरी टीम की तरफ से सभी लोगों की खिदमत में बधाई पेश करते हैं।

Read 49 times