Print this page

रूस के साथ व्यापारिक समझौते पर यूक्रेन ने किए हस्ताक्षर

Rate this item
(0 votes)

रूस के साथ व्यापारिक समझौते पर यूक्रेन ने किए हस्ताक्षरयूक्रेन में लाखों लोगों के विरोध प्रदर्शनों के बावजूद इस देश के राष्ट्रपति ने रूस के साथ व्यापारिक सहयोग के नए समझौते पर हस्ताक्षर कर दिए हैं।

यूक्रेन के राष्ट्रपति विक्टर ने रूसी अधिकारियों के साथ औद्योगिक एवं व्यापाक समझौतों पर हस्ताक्षर करके रूस से अपने व्यापक संबंध स्थापित कर लिए हैं। ज्ञात रहे कि यूक्रेन की राजधानी कीएफ़ में लगभग एक महीने से लाखों प्रदर्शनकारी रूस के साथ व्यापारिक संबंधों के विरोध में और यूरोपीय संघ के साथ व्यापाक समझौता किए जाने के पक्ष में प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि राष्ट्रपति अपने पद से त्यागपत्र दें। इस राजनैतिक संकट के बारे में विक्षप से सरकार की वार्ता विफल हो चुकी है।

Read 1216 times