Print this page

गाज़ा में शहीदों की संख्या बढ़कर 50,887 हुई

Rate this item
(0 votes)
गाज़ा में शहीदों की संख्या बढ़कर 50,887 हुई

 पिछले 24 घंटे में गाज़ा पट्टी के अलग अलग इलाकों में इसराइली हमलों में 41 फिलिस्तीनी शहीद हो गए।

फिलिस्तीन की स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 41 शहीदों के शव और 146 घायल अस्पतालों में लाए गए हैं।

मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक, 7 अक्टूबर 2023 से अब तक इसराइल के हमलों में 50,887 लोग शहीद और 1,15,875 लोग घायल हो चुके हैं।

इसके अलावा, 18 मार्च के बाद से जब इसराइल ने गाज़ा में युद्धविराम का उल्लंघन किया, तब से 1,523 फिलिस्तीनी शहीद और 3,834 घायल हुए हैं।

गाज़ा के स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि कई शहीदों के शव अभी भी मलबे के नीचे दबे हुए हैं या सड़कों पर पड़े हैं, लेकिन राहत टीमों को वहां तक पहुंचने में मुश्किल हो रही है।

 

Read 291 times