Print this page

ईरान हमारा साझेदार है हम हर संभव उसका साथ देंगें। रूसी विदेश मंत्री

Rate this item
(0 votes)
ईरान हमारा साझेदार है हम हर संभव उसका साथ देंगें। रूसी विदेश मंत्री

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने आज क्षेत्रीय घटनाओं और मॉस्को-तेहरान संबंधों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि ईरान रूस का नज़दीकी साझेदार है और मॉस्को किसी भी जटिल परिस्थिति के सामने हाथ पर हाथ धरे नहीं बैठेगा।

,रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने आज क्षेत्रीय घटनाओं और मॉस्को-तेहरान संबंधों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि ईरान रूस का नज़दीकी साझेदार है और मॉस्को किसी भी जटिल परिस्थिति के सामने हाथ पर हाथ धरे नहीं बैठेगा।

लावरोव ने विशेष रूप से ईरान से संबंधित हालात को लेकर चेतावनी दी कि यह स्थिति एक बड़े विस्फोट की संभावना की ओर इशारा करती है, जो पूरे मध्य पूर्व को प्रभावित कर सकता है। उनके अनुसार, क्षेत्र में मौजूदा तनाव और गतिशीलता इतनी संवेदनशील है कि इसे अनदेखा करना खतरनाक हो सकता है।

रूस के विदेश मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि मॉस्को क्षेत्र में स्थिरता बनाए रखने और विवादों को हल करने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने को तैयार है। उन्होंने कहा कि रूस, तेल अवीव, वॉशिंगटन और तेहरान के बीच बढ़ते तनाव को कम करने के लिए हर संभव मदद देने को तैयार है।

लावरोव की इस टिप्पणी से यह संकेत मिलता है कि रूस मध्य पूर्व में ईरान के साथ अपने सहयोग को मजबूत बनाए रखना चाहता है और क्षेत्रीय मामलों में किसी भी तरह की गंभीर घटना के लिए पूर्वसर्ता उपाय अपनाने के पक्ष में है।

उनके बयान से यह भी साफ है कि मॉस्को न केवल राजनीतिक बल्कि कूटनीतिक स्तर पर भी सक्रिय रहकर तनावपूर्ण हालात को संभालने की कोशिश करेगा।

Read 4 times