Print this page

आयतुल्लहिल उज़्मा श़ेख मोहम्मद इस्हाक फ़य्याज़ का स्वर्गवास शिया समुदाय में शोक की लहर

Rate this item
(0 votes)
आयतुल्लहिल उज़्मा श़ेख मोहम्मद इस्हाक फ़य्याज़ का स्वर्गवास शिया समुदाय में शोक की लहर

नजफ़ अशरफ़ के मशहूर मरजाए अली कद्र आयतुल्लहिल उज़्मा श़ेख मोहम्मद इस्हाक फ़य्याज़ का निधन हो गया है, उनके निधन के बाद पूरे आलम ए इस्लाम विशेष रूप से मकतबे अहलेबैत (अ) में गहरे दुःख और शोक की लहर दौड़ गई है।

नजफ़ अशरफ़ के मशहूर मरजाए अली कद्र आयतुल्लहिल उज़्मा श़ेख मोहम्मद इस्हाक फैय्याज का निधन हो गया है, उनके निधन के बाद पूरे आलम ए इस्लाम विशेष रूप से मकतबे अहलेबैत (अ.स.) में गहरे दुःख और शोक की लहर दौड़ गई है। तमाम उलेमा दीनी विद्यार्थियों और मोमिनीन और सामाजिक संगठन इस दुखद घटना पर गहरा शोक जता रहे हैं।

मरहूम नजफ के प्रसिद्द शिया धार्मिक विद्यालय हौज़ा-ए-इल्मिया की सबसे बड़ी हस्तियों में से एक थे। उन्होंने पूरी जिंदगी इस्लाम की सेवा इस्लामी कानून और सिद्धांतों की पढ़ाई, धार्मिक ज्ञान के प्रचार और लाखों लोगों की धार्मिक अगुवाई में लगा दी। उनके विद्वत्तापूर्ण कार्य शिया दुनिया की बहुमूल्य धरोहर हैं।

उनका जाना दुनिया-ए-इल्म और रूहानियत के लिए बहुत बड़ी कमी माना जा रहा है। धार्मिक हलकों के अनुसार, उनका निधन नजफ की विद्वत्ता के इतिहास में एक चमकते अध्याय का अंत है।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी इस मौके पर इमाम-ए-जमाना (अ.फ.श.), नजफ के हौज़ा, मरहूम के परिवार, उनके शिष्यों और तमाम शोक मनाने वालों को तसल्ली पेश करती है। दुआ है कि अल्लाह उनके दर्जजात बुलंद करे और उनको जवारे अहलेबैत में जगह करार दे। आमीन।

Read 2 times