Print this page

ईरान के सशस्त्र बलों के इस्राइल पर किए गए हमले रोक दिए गए

Rate this item
(0 votes)
ईरान के सशस्त्र बलों के इस्राइल पर किए गए हमले रोक दिए गए

 इस्लामी गणराज्य ईरान के हज़रत खातमुल अंबिया केंद्रीय मुख्यालय ने ईरान के सशस्त्र बलों द्वारा इस्राइल के ख़िलाफ़ किए गए अभियानों के रोके जाने की सूचना दी है।

पार्स टुडे की रिपोर्ट के अनुसार इस्लामी गणराज्य ईरान के हज़रत खातमुल अंबिया (स.) केंद्रीय मुख्यालय ने एक बयान में ईरान के सशस्त्र बलों द्वारा इस्राइल के ख़िलाफ़ अभियानों की समाप्ति की घोषणा की। बयान का पाठ इस प्रकार है:

 "दक्षिणी लेबनान और दाहिया क्षेत्र में ज़ायोनी शासन के अत्याचारों और दुस्साहसों के परिणामस्वरूप, जो अपराधी अमेरिका के समर्थन से किए गए, इस्लामी गणराज्य ईरान के शक्तिशाली सशस्त्र बलों ने लेबनान के मज़लूम लोगों के समर्थन में उस शासन को एक दर्दनाक जवाब दिया – एक ऐसा जवाब जिससे नकली व जाली ज़ायोनी शासन और उसके समर्थकों को सबक लेना चाहिए।

 इस आधार पर सशस्त्र बलों के अभियानों की समाप्ति की घोषणा की जाती है; लेकिन इस बात पर ज़ोर दिया जाता है कि यदि अत्याचार और दुस्साहस जारी रहे तो पहले से कहीं अधिक कठोर और करारी कार्रवाईयाँ की जाएंगी।

Read 3 times