सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर बड़ी संख्या में उपयोगकर्ताओं ने डोनाल्ड ट्रंप की तीखी आलोचना करते हुए उनके परिवार की तस्वीरों की तुलना मध्य पूर्व में मारे गए अमेरिकी सैनिकों के ताबूतों से की है।
सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर बड़ी संख्या में उपयोगकर्ताओं ने डोनाल्ड ट्रंप की तीखी आलोचना करते हुए उनके परिवार की तस्वीरों की तुलना मध्य पूर्व में मारे गए अमेरिकी सैनिकों के ताबूतों से की है।
इन पोस्टों में दावा किया गया कि युद्धों का सबसे बड़ा बोझ आम अमेरिकी परिवारों और सैनिकों ने उठाया, जबकि सत्ता में बैठे नेताओं और उनके परिवारों को इसकी प्रत्यक्ष कीमत नहीं चुकानी पड़ी।
आलोचकों का आरोप है कि, ट्रंप ने अपने कार्यकाल और उसके बाद भी ईरान के प्रति आक्रामक सैन्य नीति अपनाकर क्षेत्र में तनाव को बढ़ाया, जिसका परिणाम अमेरिकी सैनिकों की जान पर पड़ा। उनका कहना है कि, युद्ध और सैन्य अभियानों के निर्णय लेने वाले नेताओं के परिवार सुरक्षित रहते हैं, जबकि मोर्चे पर लड़ने वाले सैनिक और उनके परिजन सबसे अधिक पीड़ा सहते हैं।
सोशल मीडिया पर कई उपयोगकर्ताओं ने सवाल उठाया कि यदि युद्ध को राष्ट्रीय हित के नाम पर आवश्यक बताया जाता है, तो क्या युद्ध का निर्णय लेने वाले राजनीतिक नेताओं और उनके परिवारों को भी उसी स्तर का जोखिम उठाना चाहिए, जिसका सामना सैनिकों और उनके परिवारों को करना पड़ता है।
कई पोस्टों में यह भी कहा गया कि सत्ता के शीर्ष पर बैठे लोगों के लिए युद्ध केवल एक राजनीतिक निर्णय होता है, लेकिन सैनिकों के परिवारों के लिए वह जीवन भर का दुख और अपूरणीय क्षति बन जाता है।
ट्रंप के विरोधियों ने आरोप लगाया कि उन्होंने अपनी राजनीतिक छवि मजबूत करने और शक्ति प्रदर्शन की नीति के तहत ऐसे फैसलों का समर्थन किया, जिनकी मानवीय कीमत अमेरिकी सैनिकों और उनके परिवारों ने चुकाई। उनका कहना है कि युद्ध में मारे गए सैनिकों के परिवारों को सांत्वना देने वाले भाषण पर्याप्त नहीं हैं, बल्कि ऐसी नीतियों की आवश्यकता है जो अनावश्यक सैन्य टकराव को रोकें और सैनिकों के जीवन की रक्षा करें।