Print this page

चीन का बड़ा ऐलान, ईरान की संप्रभुता पर कोई समझौता नहीं

Rate this item
(0 votes)
चीन का बड़ा ऐलान, ईरान की संप्रभुता पर कोई समझौता नहीं

 चीन के विदेश मंत्रालय ने खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव पर गहरी चिंता जताते हुए कहा कि बीजिंग ईरान की संप्रभुता, सुरक्षा और राष्ट्रीय सम्मान की रक्षा का पूरी मजबूती से समर्थन करता है।

चीन के विदेश मंत्रालय ने खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव पर गहरी चिंता जताते हुए कहा कि बीजिंग ईरान की संप्रभुता, सुरक्षा और राष्ट्रीय सम्मान की रक्षा का पूरी मजबूती से समर्थन करता है।

चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा कि शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के विदेश मंत्रियों की बैठक के दौरान चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने ईरान के विदेश मंत्री सय्यद अब्बास अराक़्ची से मुलाकात और बातचीत की।

चीन ने कहा कि हाल का समझौता (एमओयू) शांति स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह ईरान और मध्य पूर्व के शांति चाहने वाले देशों की युद्ध समाप्त कर शांति स्थापित करने की इच्छा को दर्शाता है।

मंत्रालय ने कहा कि बातचीत का रास्ता बंद नहीं होना चाहिए। जब तक शांति की उम्मीद है, तब तक प्रयास जारी रहने चाहिए।

चीन ने यह भी कहा कि ईरान का व्यापक रणनीतिक साझेदार होने के नाते वह उसकी संप्रभुता, सुरक्षा और राष्ट्रीय सम्मान की रक्षा का दृढ़ता से समर्थन करता रहेगा।

बयान में आगे कहा गया कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग द्वारा मध्य पूर्व में शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए दिए गए चार सूत्रीय प्रस्ताव पर चीन पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

चीन ने यह भी कहा कि वह पाकिस्तान और अन्य पक्षों के मध्यस्थता प्रयासों का समर्थन करता रहेगा ताकि जल्द से जल्द बातचीत और वार्ता फिर से शुरू हो सके।

अंत में चीन ने कहा कि वह हुर्मुज़ जलडमरूमध्य के मुद्दे को उचित तरीके से संभालेगा और पड़ोसी देशों के बीच संबंध बेहतर बनाने के लिए प्रयास करता रहेगा।

Read 76 times