Print this page

कुवैत ने ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई में शामिल होने की खबरों का किया खंडन

Rate this item
(0 votes)
कुवैत ने ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई में शामिल होने की खबरों का किया खंडन

कुवैत ने ईरान के खिलाफ किसी भी सैन्य कार्रवाई में अपनी भागीदारी से जुड़ी अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट को पूरी तरह निराधार और तथ्यहीन बताया है।

वॉशिंगटन में कुवैत के राजदूत अल-ज़ैन सबाह नासिर अल-सऊद अल-सबाह ने कहा कि अमेरिकी अख़बार वॉल स्ट्रीट जर्नल की वह रिपोर्ट, जिसमें दावा किया गया था कि कुवैत ने ईरान के खिलाफ सैन्य या खुफिया अभियानों में भाग लिया, पूरी तरह गलत है और उसका वास्तविकता से कोई संबंध नहीं है।

कुवैत की सरकारी समाचार एजेंसी कूना (KUNA) के अनुसार, राजदूत ने स्पष्ट किया कि ईरान के खिलाफ किसी भी सैन्य या खुफिया अभियान में कुवैत की कोई भूमिका नहीं रही है।

गौरतलब है कि वॉल स्ट्रीट जर्नल ने अपनी एक रिपोर्ट में दावा किया था कि बहरीन और कुवैत ने पहली बार ईरान के खिलाफ प्रत्यक्ष हवाई हमले किए और ईरानी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। रिपोर्ट में यह भी कहा गया था कि संयुक्त अरब अमीरात ने इन अभियानों में खुफिया जानकारी और हवाई सहायता प्रदान की तथा हमलों का लक्ष्य ईरान के मिसाइल और ड्रोन भंडार थे।

हालांकि, कुवैत ने इन सभी दावों को सिरे से खारिज करते हुए दोहराया कि ईरान के खिलाफ किसी भी सैन्य कार्रवाई में उसकी कोई भागीदारी नहीं है।

Read 2 times