अनादोलु एजेंसी के हवाले से बताया कि अमेरिकी श्रम विभाग के ब्यूरो ऑफ लेबर स्टैटिस्टिक्स के अनुसार, जुलाई में अमेरिकी अर्थव्यवस्था में 23 हज़ार गैर-कृषि नौकरियां कम हुईं। इससे पहले जून में भी 20 हजार गैर-कृषि नौकरियां खत्म हुई थीं।
यह आंकड़े ऐसे समय में सामने आए हैं जब अमेरिका में अनुमान लगाया गया था कि गैर-कृषि क्षेत्रों में 80 हजार से अधिक नई नौकरियां पैदा होंगी।
रिपोर्ट के अनुसार, जुलाई में अमेरिका की बेरोजगारी दर लगभग 4.1 प्रतिशत रही, जबकि बेरोजगार लोगों की संख्या लगभग 69 लाख तक पहुंच गई।
रिपोर्ट में कहा गया है कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का युद्ध वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं के साथ-साथ अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर भी नकारात्मक प्रभाव डाल रहा है।
आपूर्ति श्रृंखला में बाधा के कारण कंपनियों की लागत बढ़ रही है, जिसके चलते वे कर्मचारियों की संख्या कम करने के लिए मजबूर हो रही हैं।
इसके अलावा, टैरिफ में बढ़ोतरी के कारण व्यापार युद्ध ने भी अमेरिकी अर्थव्यवस्था के सामने अतिरिक्त नकारात्मक प्रभाव पैदा किए हैं।