Print this page

इराक में अमेरिकी सैन्य मौजूदगी का अंत;/ 30 सितंबर तक पूरी तरह होगी वापसी

Rate this item
(0 votes)
इराक में अमेरिकी सैन्य मौजूदगी का अंत;/ 30 सितंबर तक पूरी तरह होगी वापसी

एक वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि अमेरिका को उम्मीद है कि इराक की धरती से अपनी पूरी सैन्य मौजूदगी हटाने की प्रक्रिया 30 सितंबर तक पूरी कर ली जाएगी।

अधिकारी ने आगे कहा कि अमेरिकी सैनिकों की वापसी के बाद क्षेत्र में आतंकवादी समूहों के खिलाफ लड़ाई की पूरी कमान और जिम्मेदारी इराकी सुरक्षा बलों, पेशमर्गा और इराकी कुर्दिस्तान की सुरक्षा संस्थाओं को सौंप दी जाएगी।

इसी सिलसिले में इराक के प्रधानमंत्री अली फालेह अल-ज़ैदी ने भी कहा कि 30 सितंबर इराक में अंतरराष्ट्रीय गठबंधन के मिशन के अंत की अंतिम और अपरिवर्तनीय तारीख है।उन्होंने स्पष्ट किया कि 1 अक्टूबर से इराक में कोई भी विदेशी सैनिक मौजूद नहीं होगा।

Read 151 times