लेबनान में हज़रत आयतुल्लाहिल उज़मा सय्यद अली सीस्तानी के कार्यालय ने युद्ध से प्रभावित अनाथ बच्चों की आर्थिक सहायता के लिए एक सहायता योजना शुरू करने की घोषणा की है।
लेबनान में इस मरजा-ए-तक़लीद के कार्यालय ने एक बयान जारी करके इस देश पर ज़ायोनी शासन की आक्रामकता के कारण अनाथ हुए बच्चों की आर्थिक सहायता के लिए एक नई मानवीय सहायता योजना शुरू करने की घोषणा की है।
इस योजना का उद्देश्य ऐसे अनाथ बच्चों की सहायता करना है, जो किसी संस्था या कल्याणकारी संगठन की देखरेख में नहीं हैं। इसके लिए उन्हें हर महीने आर्थिक सहायता दी जाएगी।
इस मानवीय पहल का मुख्य उद्देश्य लेबनान के युद्ध से प्रभावित अनाथ बच्चों की परेशानियों और कठिनाइयों को कम करना बताया गया है।