Print this page

दूसरे देशों पर प्रतिबंध लगाकर अमेरिका खुद होगा अलग-थलग।रूसी सीनेटर

Rate this item
(0 votes)
दूसरे देशों पर प्रतिबंध लगाकर अमेरिका खुद होगा अलग-थलग।रूसी सीनेटर

अलेक्सी पुश्कोव ने कहा कि दूसरे देशों पर लगाए जाने वाले प्रतिबंध अंततः अमेरिका को वैश्विक स्तर पर अलग-थलग करने की दिशा में ले जाएंगा।

रूसी समाचार एजेंसी रियानोवोस्ती के अनुसार, रूसी फेडरेशन काउंसिल की संवैधानिक समिति के सदस्य अलेक्सी पुश्कोव ने कहा कि अमेरिका लगातार विभिन्न देशों को धमकियां देता रहता है, लेकिन ये धमकियां आखिरकार खुद वॉशिंगटन के लिए नुकसानदेह साबित होंगी।

उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से ईरान के खिलाफ दिए गए कड़े बयानों का हवाला देते हुए कहा कि ईरान के सामने आत्मसमर्पण करने की स्थिति में सभ्यता के अंत जैसी धमकियों का कोई नतीजा नहीं निकला।

इसके बजाय, इस तरह के रवैये से अमेरिका के कई देशों के साथ संबंध और अधिक खराब हो सकते हैं।

रूसी सीनेटर ने कहा कि अमेरिका की ओर से अपनाई जा रही दबाव की नीति वैश्विक स्तर पर उसकी साख को प्रभावित कर रही है और दूसरे देशों को वॉशिंगटन से दूरी बनाने के लिए मज़बूर कर सकती है।

Read 3 times