Print this page

ईरान में शादी पर हमला;रक्षामंत्री के खिलाफ उठी जवाबदेही की मांग।अमेरिकी सीनेटर

Rate this item
(0 votes)
ईरान में शादी पर हमला;रक्षामंत्री के खिलाफ उठी जवाबदेही की मांग।अमेरिकी सीनेटर

एक अमेरिकी सीनेटर ने नागरिकों पर हुए हमले को लेकर पेंटागन की आलोचना करते हुए दक्षिणी ईरान में एक शादी समारोह पर हुए मिसाइल हमले की पूरी जांच कराने और अमेरिका के रक्षामंत्री को इसके लिए जवाबदेह ठहराने की मांग की है।

अमेरिकी डेमोक्रेटिक सीनेटर क्रिस वैन हॉलन ने दक्षिणी ईरान के सिरीक में एक शादी समारोह पर अमेरिकी हमले की प्रतिक्रिया में इसकी पूरी जांच कराने और इसके जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराने की मांग की। उन्होंने अमेरिकी रक्षामंत्री पीट हेगसेथ के नागरिकों की मौत के प्रति रवैये की भी आलोचना की।

वैन हॉलन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक संदेश में लिखा,हेगसेथ नागरिकों की मौत को एक गौण मुद्दा मानते हैं, इन मौतों को रोकने के लिए जिम्मेदार बलों में कटौती करते हैं और ‘बेवकूफी भरे युद्ध नियमों’ के न होने पर गर्व करते हैं।

उन्होंने हार्मोज़गान प्रांत के सिरीक जिले के बंदरगाह शहर कूहस्तक पर हुए अमेरिकी हवाई हमले का उल्लेख करते हुए कहा,इस हमले की पूरी जांच होनी चाहिए और इसके जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। साथ ही, हमें इसी समय इस विनाशकारी युद्ध को समाप्त करना चाहिए।

यह बयान उस घटना के बाद सामने आए, जिसमें कूहस्तक में एक आवासीय इमारत पर अमेरिकी हवाई हमले में, जहां शादी समारोह आयोजित किया जा रहा था, कम से कम 5 लोगों की मौत और 67 लोग घायल हो गए।

यह हमला मंगलवार शाम लगभग 9:30 बजे हुआ। उस समय एक नवविवाहित जोड़े की शादी में शामिल होने के लिए दर्जनों लोग मल्लाही परिवार के घर और आसपास की इमारतों में एकत्र हुए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमले के समय महिलाओं के लिए निर्धारित हिस्सा मेहमानों से भरा हुआ था। परिणामस्वरूप, घायलों में महिलाओं और बच्चों की बड़ी संख्या शामिल थी।

Read 119 times