Print this page

ईरान के विदेश मंत्रालय: अमेरिका ने युद्ध शुरू किया, लेकिन उसका ख़र्च पूरी दुनिया से वसूलना चाहता है

Rate this item
(0 votes)
ईरान के विदेश मंत्रालय: अमेरिका ने युद्ध शुरू किया, लेकिन उसका ख़र्च पूरी दुनिया से वसूलना चाहता है

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बकाई ने कहा कि अमेरिका ने युद्ध शुरू किया है, लेकिन अब वह चाहता है कि इसकी कीमत पूरी दुनिया चुकाए।

बकाई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक संदेश में होर्मुज़ जलडमरूमध्य की असुरक्षा और अंतरराष्ट्रीय वाणिज्यिक जहाज़रानी में पैदा हुई बाधाओं को लेकर अमेरिका के दावों पर प्रतिक्रिया दी।

उन्होंने कहा कि 28 फरवरी से पहले, जब अमेरिका और इज़राइली शासन ने ईरान पर हमला किया था, होर्मुज़ जलडमरूमध्य पूरी तरह खुला हुआ था।

बकाई ने कहा कि वॉशिंगटन ने क्षेत्र पर एक ग़ैर-क़ानूनी और क्रूर युद्ध थोप दिया, जिससे सामान्य समुद्री यातायात बाधित हुआ, तेल टैंकर रुक गए, व्यापार प्रभावित हुआ और ऊर्जा की कीमतें लगातार बढ़ने लगीं।

उन्होंने आरोप लगाया कि अब अमेरिका इस अव्यवस्था और असुरक्षा के लिए ईरान को ज़िम्मेदार ठहराने की कोशिश कर रहा है, जबकि इसकी वजह स्वयं अमेरिका है। साथ ही वह पूरी दुनिया को अपनी कथित ग़ैर-क़ानूनी कार्रवाइयों की भारी कीमत चुकाने के लिए मजबूर करना चाहता है।

ईरानी प्रवक्ता ने कहा कि वॉशिंगटन के कथानक के अनुसार, अमेरिका द्वारा शुरू किए गए युद्ध को उल्टा दुनिया के लिए ईरान के व्यवहार की कीमत के रूप में पेश किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा,अमेरिका ने युद्ध शुरू किया है, लेकिन चाहता है कि इसकी पूरी कीमत दुनिया चुकाए और साथ ही उस अराजकता का ज़िम्मेदार ईरान को बताया जाए, जिसे स्वयं अमेरिका ने पैदा किया है। यह उल्टा प्रचार पूरी तरह निरर्थक और बेबुनियाद है।

Read 132 times