Print this page

आयतुल्लाहिल शुबैरी ज़ंजानी ने एक सदी कुरआन व अहले बैत (अ) की खिदमत और लोगों की हिदायत में गुज़ारी

Rate this item
(0 votes)
आयतुल्लाहिल शुबैरी ज़ंजानी ने एक सदी कुरआन व अहले बैत (अ) की खिदमत और लोगों की हिदायत में गुज़ारी

हज़रत आयतुल्लाह जवादी आमोली ने मरहूम आयतुल्लाह शुबैरी ज़ंजानी रह. के निधन पर दु:ख व्यक्त करते हुए संवेदना व्यक्त की हैं

हज़रत आयतुल्लाह जवादी आमोली ने हज़रत आयतुल्लाह सैयद मूसा शुबैरी ज़ंजानी के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए शोक संदेश जारी किया है।

शोक संदेश कुछ इस प्रकार है:

बिस्मिल्लाहिर्रहमानिर्रहीम

इन्ना लिल्लाहि व इन्ना इलाही राजी'उन

महान मरजए तक़लीद हज़रत आयतुल्लाहिल उज़्मा शुबैरी ज़ंजानी का निधन धार्मिक और सांस्कृतिक जगत के लिए एक अत्यंत दु:खद क्षति है।

वे एक प्रसिद्ध फकीह थे, जिन्होंने इमामिया फिक़्ह के मूल और बुनियादी सिद्धांतों को गहराई से समझा। उन्होंने महत्वपूर्ण और प्रभावशाली विद्वानों व उस्तादों की एक पीढ़ी तैयार की, बहुमूल्य पुस्तकें लिखीं और अपना एक पूरा शताब्दी का जीवन कुरआन, अहले-बैत (अ.स.) और लोगों की हिदायत व मार्गदर्शन में गुज़ार दिया।

और सलाम हो उन पर जिस दिन वे पैदा हुए, जिस दिन उनका निधन होगा और जिस दिन वे जीवित उठाए जाएंगे।

وَسَلَامٌ عَلَیْهِ یَوْمَ وُلِدَ وَیَوْمَ یَمُوتُ وَیَوْمَ یُبْعَثُ حَیًّا

Read 3 times