Print this page

अली लारीजानी की हत्या बडी गलती / ईरान के साहस और प्रतिरोध की सराहना

Rate this item
(0 votes)
अली लारीजानी की हत्या बडी गलती / ईरान के साहस और प्रतिरोध की सराहना

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा, अली लारीजानी की हत्या एक बड़ी गलती थी, पुतिन ने कहा कि वह व्यक्तिगत रूप से अली लारीजानी को जानते थे। उन्होंने कहा,वह सकारात्मक सोच रखने वाले व्यक्ति थे और ईरानी जनता के हित में समाधान तलाशने के लिए बातचीत के लिए तैयार रहते थे।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा,दुनिया ईरान के साहस और प्रतिरोध से हैरान है,पुतिन व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि पूरी दुनिया इस समय हो रही घटनाओं पर नजर बनाए हुए है और ईरानी जनता के साहस, बहादुरी और उसके प्रतिरोध से हैरान है।

उन्होंने कहा,हमें उम्मीद है कि होर्मुज़ जलडमरूमध्य को खोल दिया जाएगा और ईरान पर लगाए गए प्रतिबंधों को समाप्त किया जाएगा।

रूस के राष्ट्रपति ने कहा कि ईरान के भंडारित यूरेनियम को रूस स्थानांतरित करने का रूस का प्रस्ताव अभी भी कायम है।

यूक्रेन संघर्ष की शुरुआत रूस ने नहीं की, पुतिन
व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन संघर्ष के बारे में कहा, इस संघर्ष की सच्चाई यह है कि रूस युद्ध शुरू करने वाला पक्ष नहीं था, बल्कि दूसरों ने रूस के खिलाफ युद्ध शुरू किया था।

रूस लंबे समय से ईरान के साथ राजनीतिक और रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने पर जोर देता रहा है। ऐसे में पुतिन के इन बयानों में ईरान के प्रति समर्थन, कूटनीतिक समाधान की आवश्यकता और क्षेत्रीय तनाव को कम करने की उम्मीद को प्रमुखता दी गई है।

Read 84 times