Print this page

ईरान के साथ युद्ध ट्रंप के हार का नतीजा है

Rate this item
(0 votes)
ईरान के साथ युद्ध ट्रंप के हार का नतीजा है

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्वीकार किया है कि, ईरान के साथ युद्ध और उसके कारण पैदा हुए आर्थिक प्रभावों ने मध्यावधि चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी को हुए नुकसान में भूमिका निभाई। उन्होंने चुनावी नतीजों को स्वीकार करने की बात कही और रक्षामंत्री पीट हेगसेथ के प्रति अपना समर्थन दोहराया। साथ ही, उन्होंने डेमोक्रेट्स के साथ मिलकर काम करने की इच्छा भी जताई।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मध्यावधि चुनावों के नतीजों को स्वीकार करते हुए कहा कि, ईरान के साथ युद्ध और उसके चलते पैदा हुए आर्थिक परिणामों का रिपब्लिकन पार्टी की चुनावी हार में कुछ योगदान रहा है। ईरान से जुड़े मुद्दे और ऊर्जा संकट पर टिप्पणी करते हुए ट्रंप ने कहा कि “हो सकता है कि लोग पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी के रूप में सामने आने वाले अल्पकालिक परिणामों के लिए तैयार नहीं थे। उनके इस बयान को समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने रिपोर्ट किया है।

राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने राजनीतिक विरोधियों के प्रदर्शन की भी सराहना की। फॉक्स न्यूज़  नेटवर्क के साथ एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा, “मैं डेमोक्रेट्स को बधाई देता हूं, उन्होंने अच्छा काम किया है।” हालांकि, उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि, वह मध्यावधि चुनावों के नतीजों को अपनी व्यक्तिगत हार या झटके के रूप में नहीं देखते।

वहीं, वॉल स्ट्रीट जर्नल ने ट्रंप के हवाले से बताया कि अमेरिकी प्रशासन में अधिकारियों के बीच किसी तरह के फेरबदल की उनकी कोई योजना नहीं है। उन्होंने रक्षामंत्री पीट हेगसेथ के प्रति अपना समर्थन दोहराया। ट्रंप ने कहा कि उन्हें अपनी सरकार में किसी बदलाव की उम्मीद नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि वह आव्रजन (इमिग्रेशन) के मुद्दे पर डेमोक्रेट्स के साथ मिलकर काम कर सकते हैं।

ट्रंप ने आगे कहा कि भले ही डेमोक्रेट्स का कांग्रेस पर नियंत्रण हो, लेकिन वे ऐसी स्थिति में नहीं हैं कि अपनी मर्जी दूसरों पर थोप सकें। इसी बीच, ट्रंप ने भविष्य में पेश किए जाने वाले विधेयकों को लेकर चेतावनी भी दी। उन्होंने कहा कि “डेमोक्रेट्स कुछ पागलपन भरे क़दम उठाएंगे।” साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि वह राष्ट्रपति के रूप में अपने संवैधानिक अधिकारों का इस्तेमाल करेंगे और ऐसे विधेयकों के खिलाफ अपने वीटो (निषेधाधिकार) का प्रयोग करेंगे।

Read 6 times