Print this page

ईरान की सैन्य ताकत सीमित करने के लिए अमेरिका की नई योजना

Rate this item
(0 votes)
ईरान की सैन्य ताकत सीमित करने के लिए अमेरिका की नई योजना

अमेरिकी सेना की केंद्रीय कमान सेंटकॉम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी अपने ताज़ा बयान में दावा किया है कि उसने ईरान तक हथियारों और सैन्य उपकरणों की आपूर्ति रोकने के उद्देश्य से एक विशेष टास्क फोर्स का गठन किया है।

अमेरिकी सेना की केंद्रीय कमान सेंटकॉम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी अपने ताज़ा बयान में दावा किया है कि उसने ईरान तक हथियारों और सैन्य उपकरणों की आपूर्ति रोकने के उद्देश्य से एक विशेष टास्क फोर्स का गठन किया है। हालांकि, बयान में ईरान के खिलाफ वाशिंगटन की अधिकतम दबाव और आर्थिक प्रतिबंधों की नीति की विफलता का कोई उल्लेख नहीं किया गया।

अमेरिकी सेंटकॉम के अनुसार, उसके कमांडर एडमिरल ब्रैड कूपर ने ‘टास्क फोर्स आयरन गेट’ (Task Force Iron Gate) के गठन का आदेश दिया है। इस विशेष टीम में लगभग 20 नागरिक और सैन्य अधिकारी शामिल हैं, जिन्हें अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य के टैम्पा शहर में तैनात किया गया है।

सेंटकॉम ने दावा किया कि यह नई टास्क फोर्स अमेरिकी सरकार की अन्य एजेंसियों के साथ मिलकर काम करेगी। इसका उद्देश्य ईरान की जमीनी सीमाओं और कैस्पियन सागर के रास्ते आधुनिक हथियार प्रणालियों, दोहरे उपयोग वाली तकनीकों, प्रतिबंधित वस्तुओं और अवैध आय के स्रोतों के हस्तांतरण को रोकना है।

अमेरिकी सेंटकॉम के कमांडर एडमिरल ब्रैड कूपर ने भी दावा किया कि आयरन गेट टास्क फोर्स का गठन ईरान के खिलाफ अमेरिकी नौसैनिक नाकेबंदी की सफलता को और मजबूत करेगा।

उन्होंने कहा कि सेंटकॉम और अमेरिकी सरकार की अन्य एजेंसियों के बीच सहयोग बढ़ाने से ईरान की हथियार निर्माण फैक्ट्रियों के पुनर्निर्माण और अपनी सैन्य क्षमता को दोबारा मज़बूत करने की संभावनाएं सीमित हो जाएंगी।

Read 2 times