ईदगाह मस्जिद, काशगर

Rate this item
(0 votes)

ईदगाह मस्जिद, काशगर

ईदगाह मस्जिद (उइग़ुर: ھېيتگاھ مەسچىتى, हेतगाह मॅसचिती; अंग्रेज़ी: Id Kah Mosque, ईद काह मॉस्क) पश्चिमी जनवादी गणतंत्र चीन के शिन्जियांग प्रान्त के काश्गर शहर में स्थित एक मस्जिद है।

ईदगाह मस्जिद, काशगर

यह चीन की सबसे बड़ी मस्जिद है, जिसमें १०,००० से २०,००० नमाज़ी समा सकते हैं। रमज़ान के दौरान यहाँ कभी-कभी १ लाख लोगों तक का जमावड़ा हो जाता है। इसका निर्माण सन् १४४२ (अनुमानित) में शक़सिज़ मिर्ज़ा (سانسىز مىرز) ने करवाया, जो उस समय काश्गर के शासक थे।[1] यहाँ पहले से सन् ९९६ से बने हुए कुछ हिस्से थे जिन्हें मस्जिद में शामिल कर लिया गया।

ईदगाह मस्जिद, काशगर

ईदगाह मस्जिद १६,८०० वर्ग मीटर के क्षेत्रफल पर फैली हुई है। मस्जिद के मुख और अन्य भागों में पीले रंग की टाइलें लगी हुई हैं और समय-समय पर इमारत की मरम्मत की जा चुकी है।

ईदगाह मस्जिद, काशगर

मस्जिद का अध्ययन करने वाले विशेषज्ञों के अनुसार इस मस्जिद की शैली मध्य एशिया और मध्य पूर्व से ज़्यादा मिलती है और चीन की अन्य मस्जिदों से कम। सामने के आँगन में पेड़ लगे हुए हैं और वहाँ पानी से भरा एक हौज़ है जहाँ अनुयायी मस्जिद के मुख्य भाग में दाख़िल होने से पूर्व वुज़ु करते हैं

ईदगाह मस्जिद, काशगर

Read 2618 times