फ़ारसी सीखें , 22वां पाठ

Rate this item
(0 votes)

मुहम्मद और सईद विश्वविद्यालय में हैं और कुछ छात्रों के साथ विश्वविद्यालय के हाल में खड़े बातें कर रहे हैं। व्यायाम और खेल कूद का हाल, छात्रों के एकत्रित होने और वालीबाल, बास्केटबाल, टेनिस और ऐसे ही के लिए बड़ा उचित स्थान है। आज सुश्री नसरीन नेमती विश्वविद्यालय में आई हैं जो पर्वतारोहण की चैम्पियन हैं और विश्वविद्यालय की पर्वतारोही टीम के बारे में छात्रों से बात करना चाहती हैं। मुहम्मद  का एक सहपाठी सुश्री नसरीन के साथ हाल में आता है और छात्रों से उनका परिचय कराता है। मुहम्मद उनसे बात करने लगता है। कृपया इन शब्दों और वाक्यों पर ध्यान दें।

همكلاسی       सहपाठी

ايشان            ये, वे

خانم         सुश्री

نسرين نعمتی        सुश्री नसरीन

قهرمان            चैम्पियन

کوهنوردان         पर्वतारोही

کوهنوردی        पर्वतारोहण

کوهنوردی کردن           पर्वतारोहण करना

آشنايی      परिचय

از آشنايی با شما خوشوقتم          आपसे मिल कर हर्ष हुआ

متشکرم      मैं आपका आभारी हूं

سال        वर्ष

سالهاي زياد       कई वर्ष

سالهاست        कई वर्षों से

شما كوهنوردی می كنيد        आप पर्वतारोहण करते हैं

من کوهنوردی مي کنم        पर्वतारोहण कर रहा/रही हूं

از وقتی که         जब से

دبيرستان          कालेज

من می رفتم        मैं जाता/जाती थी

من می پرداختم          करता/करती थी

ورزش       खेल, व्यायाम

کدام      कौन सा

قله        चोटी

قله ها      चोटियां

کوه        पर्वत

شما فتح کرده ايد        आपने जीता/सर किया है

ما فتح کرده ايم      हमने जीता/सर किया है

من فتح کرده ام        मैंने जीता/सर किया है

ما فتح كرديم           हमने जीता/सर किया

بلند       ऊंचा/ऊंची

مثل       भांति

تفتان         तफ़तान

الوند         अलवंद

دماوند       दमावन्द

خارج          बाहर

كوهنوردی كرده ايد         आपने पर्वतारोहण किया है

سال         वर्ष

1382         1382/2003

1384         1384/2005

آرارات        आरारात

قله ی آرارات      माउन्ट आरारात

کجا       कहां

ترکيه     तुर्की

اورست     एवरेस्ट

نيز         भी

واقعا       वस्तुतः

شما رفته ايد         आप गई/गई हैं

خانم           सुश्री

آقا       श्री

چند      कितने

بهار        वसंत

अब विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स हाल में चलते हैं और मुहम्मद तथा सुश्री नेमती के बीच होने वाली बात-चीत पर एक दृष्टि डालते हैं।

همكلاسي محمد: ايشان خانم نسرين نعمتي هستند . کوهنورد قهرمان ايران .

ये सुश्री नसरीन नेमती हैं , पर्वतारोहण में ईरान की चैम्पियन।

محمد: خانم از آشنايي با شما خوشوقتم .

आपसे मिल कर हर्ष हुआ।

خانم نعمتي: متشکرم . من هم از ‌آشنايي با شما خوشوقتم

धन्यवाद, मुझे आप लोगों से मिल कर हर्ष हो रहा है।

محمد: سالهاي زيادي است كه شما کوهنوردي مي كنيد ؟

क्या आप कई वर्षों से पर्वतारोहण कर रही हैं?

خانم نعمتي: بله . من سالهاست که کوهنوردي مي کنم . از وقتي که به دبيرستان مي رفتم ، به اين ورزش مي پرداختم .

जी हां, मैं कई वर्षों से पर्वतारोहण कर रही हूं। जब मैं कालेज जाया करती थी, तभी से मैंने पर्वतारोहण आरंभ कर दिया था।

محمد: کدام قله هاي ايران را فتح كرده ايد ؟

आपने ईरान की कौन सी चोटियों को सर किया है ?

خانم نعمتي: خیلی از قله هاي بلند ايران را فتح کرده ام . مثل تفتان ، الوند و دماوند .

मैंने ईरान की अनेक ऊंची ऊंची चोटियों को सर किया है, जैसे तफ़तान, अलवंद और दमावंद

محمد: در خارج از ايران هم كوهنوردي كرده ايد ؟

क्या आपने ईरान के बाहर भी पर्वतारोहण किया है ?

خانم نعمتي: در سال 1382 با گروهي از کوهنوردان ايراني قله ي آرارات را فتح کرديم .

वर्ष 2003 में हमने ईरान के पर्वतारोहियों के एक गुट के साथ माउंट आरारात को सर किया।

محمد: کوه آرارات کجاست ؟

आरारात पर्वत कहां है ?

خانم نعمتي: کوه آرارات يکي از کوههاي بلند ترکيه است . اورست را نيز در سال 1384 فتح کرديم .

आरारात पर्वत, तुर्की के सबसे ऊंचे पहाड़ों में से एक है। हमने वर्ष 2005 में माउंट एवरेस्ट को भी सर किया।

محمد: واقعا" ؟ شما به قله ي اورست هم رفته ايد ؟‌

वास्तव में आप माउंट एवरेस्ट भी गई हैं?

خانم نعمتي: بله . من و چند خانم و آقاي ايراني ديگر در بهار سال 1384 اورست را فتح کرديم .

जी हां, मैं और कई अन्य ईरानी महिला व पुरुष पर्वतारोहियों ने 2005 के वसंत में एवरेस्ट को सर किया।

आइये एक बार फिर मुहम्मद और सुश्री नेमती की वार्ता एक दृष्टि डालते हैं।

همكلاسي محمد: ايشان خانم نسرين نعمتي هستند . کوهنورد قهرمان ايران .

محمد: خانم از آشنايي با شما خوشوقتم .

خانم نعمتي: متشکرم . من هم از ‌آشنايي با شما خوشوقتم

محمد: سالهاي زيادي است كه شما کوهنوردي مي كنيد ؟

خانم نعمتي: بله . من سالهاست که کوهنوردي مي کنم . از وقتي که به دبيرستان مي رفتم ، به اين ورزش مي پرداختم .

محمد: کدام قله هاي ايران را فتح كرده ايد ؟

خانم نعمتي: خیلی از قله هاي بلند ايران را فتح کرده ام . مثل تفتان ، الوند و دماوند .

محمد: در خارج از ايران هم كوهنوردي كرده ايد ؟

خانم نعمتي: در سال 1382 با گروهي از کوهنوردان ايراني قله ي آرارات را فتح کرديم .

محمد: کوه آرارات کجاست ؟

خانم نعمتي: کوه آرارات يکي از کوههاي بلند ترکيه است . اورست را نيز در سال 1384 فتح کرديم .

محمد: واقعا" ؟ شما به قله ي اورست هم رفته ايد ؟‌

خانم نعمتي: بله . من و چند خانم و آقاي ايراني ديگر در بهار سال 1384 اورست را فتح کرديم .

मुहम्मद पर्वतारोहण और विभिन्न चोटियों को सर करने के संबंध में सुश्री नेमती से प्रश्न करता है और वे बताती हैं कि उन्होंने पर्वतारोहण और चट्टानों पर चढ़ने व बर्फ़ पर चलने की अनेक क्लासों में भाग लिया है तथा आरारात व एवरेस्ट जैसी चोटियों को सर करने हेतु ईरान और ईरान से बाहर कठिन कैम्पिंग की है। सुश्री नेमती स्पोर्ट्स हाल में विश्वविद्यालय की पर्वतारोही टीम के साथ तेहरान के आस-पास की चोटियों को सर करने के बारे में बात कर रही हैं। विश्वविद्यालय के छात्रों की पर्वतारोही तथा चट्टानों पर चढ़ने वाली टीम अपने आपको देश व्यापि मुक़ाबलों के लिए तैयार कर रही है। सुश्री नेमती की बातें निश्चित रूप से लाभदायक हैं और उनकी बातों से लाभ उठा कर छात्र मुक़ाबले में अच्छा स्थान प्राप्त कर सकते हैं। मुहम्मद को इस बात की बहुत प्रसन्नता है कि उसने ईरान की एक चैम्पियन महिला से भेंट की है। अलबत्ता ईरान में ऐसे बहुत अधिक खिलाड़ी हैं जो राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय मुक़ाबलों में भाग लेते हैं और अच्छा स्थान प्राप्त करते हैं।

 

 

Read 2118 times