आइए फ़ारसी सीखें १२

Rate this item
(0 votes)

प्रिय पाठको! अगली कुछ कड़ियों में हम फ़ज्र फ़िल्म मेले के बारे में बात करेंगे। ईरान में हर साल अंतर्राष्ट्रीय फ़ज्र फ़िल्म मेला आयोजित होता है। यह फ़ेस्टिवल ईरानी वर्ष के ग्यारहवें महीने बहमन में जो जनवरी-फ़रवरी में आता है, इस्लामी क्रान्ति की सफलता की वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित होता है। इस फ़िल्म मेले में ईरानी एवं विदेशी फ़िल्म निर्माताओं और निर्देशकों की फ़िल्मों के बीच ज़ोरदार प्रतिस्पर्धा होती है तथा विजेता फ़िल्मों, निर्माताओं तथा निर्देशकों को विशेष पुरस्कार दिए जाते हैं। फ़िल्म से रूचि रखने वाले लोग बड़ी संख्या में इस फ़ेस्टिवल में भाग लेते हैं और विविधतापूर्ण फ़िल्मों का आनंद लेते हैं। मोहम्मद को कुछ दिनों से फ़िल्म जगत में बड़ी गहमा-गहमी देखने में आ रही है अतः वो अपने मित्र रामीन से इस बारे में बात करता है। इस वार्तालाप से जुड़े महत्वपूर्ण शब्द ।

इन दिनों این روزها

मैदान, स्क्वायर میدان

बहुत अधिक خیلی

भीड़ شلوغ

फ़ुटपाथ پیاده رو

तुम देख रहे हो। تو می بینی

कितनी भीड़?! !چقدر شلوغ

विशेष रुप से "مخصوصا

निकट लगभग نزدیک

क़ुद्स सिनेमाघर سینما قدس

ठीक है। درست است

फ़ेस्टिवल, मेला جشنواره

अंतर्राष्ट्रीय بین المللی

फ़िल्म فیلم

फ़िल्म फ़ेस्टिवल جشنواره فیلم

उसका आयोजन होता है। آن برگزار می شود

हर वर्ष هر سال

बहमन بهمن

बहमन महीना بهمن ماه

वे देखते हैं। آنها می بینند

वे देखना चाहते हैं। آنها می خواهند ببینند

वे भाग लेते हैं। آنها شرکت می کنند

ईरानी ایرانی

विदेशी خارجی

बहुत अधिक بسیاری

हम जाएंगे या जाते हैं। ما می رویم

हम जा सकते हैं। ما می توانیم برویم

हम देख सकते हैं। ما می توانیم ببینیم

मैं नहीं जानता।     نمی دانم  من

हम ख़रीदते हैं या ख़रीदेंगे। ما می خریم

भोर فجر

हम ख़रीद सकते हैं। ما می توانیم بخریم

मैं देखता हूं। می می بینم

मैं देखना पसंद करता हूं। من دوست دارم ببینم

पारिवारिक फ़िल्म فیلم خانوادگی

इतिहासिक تاریخی

मेरा मित्र دوستم

छात्र دانشجو

ड्रामा تئاتر

मैं फ़ोन करुंगा من تلفن می کنم

वो लेता है या ले लेगा। او می گیرد

मैं चाहता हूं वो ले ले من می خواهم آنرا بگیرم

टिकट بلیط

मोहम्मद और रामीन के बीच वार्तालाप

मोहम्मद: इन दिनों वली स्क्वायर पर बड़ी भीड़ है।

 محمد: این روزها میدان ولی عصر خیلی شلوغ است

रामीन: हां, फ़ुटपाथ को देखो कितनी भीड़ है?! विशेषकर सिनेमाघर के निकट।

 رامین: آره . پیاده رو را می بینی چه قدر شلوغ است! مخصوصا" نزدیک سینما

मोहम्मद: सही बात है। क़ुद्स सिनेमाघर के निकट बहुत अधिक भीड़ है।

 محمد: درست است. نزدیک سینما قدس خیلی شلوغ است

रामीन: इन दिनों ईरान में फ़ज्र फ़िल्म फ़ेस्टिवल का आयोजन हो रहा है।

 رامین : این روزها در ایران جشنواره فیلم فجر برگزار می شود

मोहम्मद : फ़ज्र फ़िल्म फ़ेस्टिवल?                               محمد: جشنواره فیلم فجر؟

रामीन : हां, यह अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म मेला है जो हर वर्ष बहमन महीने में आयोजित होता है।

 رامین : بله. این جشنواره بین المللی است و هر سال در بهمن ماه برگزار می شود

 मोहम्मद: तो यह लोग फ़ेस्टिवल की फ़िल्म देखना चाहते हैं?

 محمد: پس آنها می خواهند فیلمهای جشنواره را ببینند؟

रामीन: हां, इस फ़ेस्टिवल में बहुत सी ईरानी विदेशी फ़िल्में भाग लेती हैं।

 رامین : بله. فیلمهای ایرانی و خارجی بسیاری در این جشنواره شرکت می کنند

मोहम्मद: क्या हम भी सिनेमाघर जाकर फ़ेस्टिवल की एक फ़िल्म देख सकते हैं?

محمد: ما هم می توانیم به سینما برویم و یک فیلم جشنواره را ببینیم؟

रामीन: नहीं मालूम कि फ़िल्म का टिकट ख़रीद पाएंगे या नहीं क्योंकि इन दिनों सिनेमाघरों में बड़ी भीड़ है।

 رامین: نمی دانم می توانیم بلیط بخریم یا نه. چون این روزها سینماها خیلی شلوغ است

मोहम्मद: मैं कोई पारिवारिक या इतिहासिक फ़िल्म देखना पसंद करता हूं।

 محمد: من دوست دارم یک فیلم خانوادگی و یا تاریخی ببینم

रामीन: मेरा मित्र मजीद ड्रामे का छात्र है। मैं उसे फ़ोन करके कहूंगा कि हमारे लिए दो टिकट ख़रीद ले।

 رامین : دوستم مجید دانشجوی تئاتر است. به او تلفن می کنم و از او می خواهم دو عدد بلیط برای ما بگیرد.

محمد: این روزها میدان ولیعصر خیلی شلوغ است رامین : آره . پیاده رو را می بینی چه قدر شلوغ است! مخصوصا" نزدیک سینما محمد: درست است. نزدیک سینما قدس خیلی شلوغ است رامین: این روزها در ایران جشنواره فیلم فجر برگزار می شود محمد: جشنواره فیلم فجر؟ رامین : بله. این جشنواره بین المللی است و هر سال در بهمن ماه برگزار می شود محمد: پس آنها می خواهند فیلمهای جشنواره را ببینند؟ رامین : بله. فیلمهای ایرانی و خارجی بسیاری در این جشنواره شرکت می کنند محمد: ما هم می توانیم به سینما برویم و یک فیلم جشنواره را ببینیم؟ رامین : نمی دانم می توانیم بلیط بخریم یا نه. چون این روزها سینماها خیلی شلوغ است محمد: من دوست دارم یک فیلم خانوادگی و یا تاریخی ببینم رامین: دوستم مجید دانشجوی تئاتر است. به او تلفن می کنم و از او می خواهم دو عدد بلیط برای ما بگیرد

रामीन और मोहम्मद ईरानी सिनेमा और ईरानी फ़िल्मों के बारे में बात करते हैं। मोहम्मद रामीन से कहता है कि उसे पारिवारिक विषयों की ईरानी फ़िल्में बहुत पसंद हैं। क्योंकि यह फ़िल्में लोगों के वास्तविक जीवन का दर्पण होती हैं। इतिहासिक विषयों पर बनी ईरानी फ़िल्में भी बहुत अच्छी होती हैं। इस प्रकार की फ़िल्में बनाने में ईरानियों के पास विशेष दक्षता है। ईरान का समृद्ध इतिहास ईरानी फ़िल्म निर्माताओं की सहायता करता है कि वो अपनी रूचि के विषय पर इतिहासिक फ़िल्में बनाएं। फ़ज्र फ़िल्म फ़ेस्टिवल ईरानी और विदेशी फ़िल्मों के प्रदर्शन को बहुत अच्छा मंच है जहां फ़िल्मों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा होती है। ईरानी फ़िल्म निर्माता फ़ज्र फ़िल्म फ़ेस्टिवल के अतिरिक्त दूसरे भी अनेक फ़िल्मी मेलों में भाग लेते हैं। फ़ेस्टिवल का उदघाटन तथा समापन समारोह भी बहुत आकर्षक होता है जबकि पुरस्कारों का वितरण भी बड़े रोचक ढंग से होता है।

 

Read 2391 times