पाकिस्तान में मार्टर गोलों से आक्रमण ८ हताहत

Rate this item
(0 votes)

पाकिस्तान के क़बाइली क्षेत्र पर मार्टर गोलों से किये जाने वाले आक्रमण में ८ लोग मारे गये हैं।

पाकिस्तानी सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान के दक्षिणी वज़ीरिस्तान क्षेत्र में शुक्रवार की रात कई मार्टर गोले गिरे जिससे दो लोगों की मृत्यु हो गयी और ४ अन्य घायल हो गये।

सुरक्षा सूत्रों के अनुसार यह मार्टर गोले अफगानिस्तान के सीमावर्ती क्षेत्रों से फायर किये गये थे।

शुक्रवार प्रातः ही इसी क्षेत्र में मार्टर गोलों से किये जाने वाले आक्रमण में ६ लोग मारे गये थे किंतु इस आक्रमण की सरकारी सूत्रों ने पुष्टि नहीं की है किंतु स्थानीय सूत्रों का कहना है कि दक्षिणी वज़ीरिस्तान के अंगूरा, स्पेनवाम और नोदेशतिया गांवों पर मार्टर गोले गिरे।

पाकिस्तान व अफगानिस्तान की सीमा पर सुरक्षा बलों के मध्य होने वाली झड़पों में प्रायः सीमावर्ती क्षेत्रों के निर्दोष नागरिक मारे जाते हैं।

Read 1299 times