अफ़ग़ानिस्तानः नैटो के हमले में 10 बच्चों सहित 20 हताहत

Rate this item
(0 votes)

पूर्वी अफ़ग़ानिस्तान में नैटो के वायु आक्रमण में 10 बच्चों और दो महिलाओं सहित 20 लोग मारे गए हैं।

सूचना के अनुसार कुनड़ प्रांत के शीगल क्षेत्र में नैटो सेना के वायु आप्रेशन के दौरान कम से कम 10 बच्चों और दो महिलाओं सहित 20 लोग मारे गए जिनमें छह चरमपंथी भी शामिल हैं। अधिकारियों का कहना है कि नैटो के आक्रमण के दौरान एक घर की छत गिर गई जिससे यह मौतें हुई हैं। आक्रमण में छह महिलाएं घायल हुई हैं। गठबंधन सेना ने आक्रमण की पुष्टि करते हुए कहा है कि आक्रमण में महिलाएं और बच्चे मारे नहीं गए घायल हुए हैं किंतु स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने बच्चों और महिलाओं के शव देखे हैं।

Read 1284 times