गुस्ताख़े नबी के खिलाफ प्रदर्शन

Rate this item
(0 votes)
गुस्ताख़े नबी के खिलाफ प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश के श्रीवस्ती जिले में व्यापार मंडल प्रमुख ने पैगंबर मोहम्मद (अ.स.) के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की  जिसके बाद स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए मामला दर्ज कराने के लिए थाने पहुंच गए।

रसूले इस्लाम के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने वाले व्यापार मंडल प्रमुख के खिलाफ कोई कार्रवाई करने से पहले पुलिस ने खुद प्रदर्शनकारियों के खिलाफ विवादित नारा लगाने के आरोप में कार्रवाई करते हुए 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।  प्राप्त जानकारी के अनुसार विरोध प्रदर्शन के दौरान भीड़ ने कथित तौर पर 'सर तन से जुदा' का नारा लगाया। जिसके बाद पुलिस ने विवादित नारा लगाने वाले 12 लोगों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सभी आरोपियों के खिलाफ इकौना थाने में मामला दर्ज किया गया है।

इकौना थाने के प्रभारी (एसएचओ) अश्विनी कुमार दुबे ने न्यूज एजेंसी ‘पीटीआई- भाषा’ से बात करते हुए कहा कि सोशल मीडिया मंच ‘फेसबुक’ पर पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने को लेकर इकौना इलाके की व्यापार मंडल इकाई के अध्यक्ष कन्हैया कसौंधन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

Read 0 times