महिला दिवस शर्मसार,बहरैन में 230 महिलाओं को भीषण यातनाएं

Rate this item
(0 votes)

महिला दिवस शर्मसार,बहरैन में 230 महिलाओं को भीषण यातनाएंबहरैन की तानाशाही सरकार ने जेल में 230 बहरैनी महिलाओं को भीषण यातनाएं दी हैं।

अलमनार टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार, बहरैन की तनाशाही सरकार अब तक 11 क्रांतिकारी महिलाओं को शहीद कर चुकी है। आठ मार्च महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है जबकि बहरैन की तानाशाही सरकार महिलाओं के विरुद्ध भीषण अपराध कर रहा है और उनके मूल अधिकारों का हनन कर रहा है। पिछले दो वर्षों में बहरैनी प्रशासन ने जेल में बंद 230 महिलाओं को भीषण यातनाएं दी हैं जबकि बहरैनी सुरक्षा बलों की यातनाओं और अत्याचारों से अब तक 11 महिलाएं शहीद हो चुकी हैं। बहरैनी जनता देश में लोकतंत्र और सुधार की मांग कर रही है और बहरैनी प्रशासन अमरीका और सऊदी अरब की सहायता से जनता का दमन कर रहा है।

Read 1523 times