दिल्ली गैंग रेप के मुख्य आरोपी ने आत्म हत्या की

Rate this item
(0 votes)

दिल्ली गैंग रेप के मुख्य आरोपी ने आत्म हत्या कीभारत के बहुचर्चित दिल्ली गैंग रेप के मुख्य आरोपी ने तिहाड़ जेल में आत्महत्या कर ली है।

राम सिंह ने तिहाड़ जेल में फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना के अनुसार राम सिंह ने सुबह लगभग पांच बजे आत्म हत्या की। सूत्रों के अनुसार जब पेशी के लिए तिहाड़ जेल में बंद आरोपियों को न्यायालय ले जाने की तैयारी हो रही थी तब जेल अधिकारियों को पता चला कि दिल्ली गैंगरेप के आरोपी राम सिंह ने जेल नंबर 3 में आत्म हत्या कर ली है। जब सुरक्षाकर्मी राम सिंह के सेल में पहुंचे तो देखा उसका शव लटक रहा है। उसने जेल में ही फांसी लगा ली थी। राम सिंह की आज साकेत कोर्ट में पेशी होने वाली थी। इस घटना पर राम सिंह के वकील ने कहा कि इसमें षडयंत्र की बू आ रही है क्योंकि तिहाड़ जेल में कोई आत्महत्या कर ही नहीं सकता है। ज्ञात रहे कि गत सोलह दिसंबर की रात दिल्ली में गैंग रेप की यह घटना हुई थी और राम सिंह और उसके साथियों ने एक चार्टर्ड बस में एक छात्र के साथ गैंग रेप करने के बाद उसे बस से बाहर फेंक दिया था। इस बीच भारत की राजधानी में रविवार को दिन दहाड़े पैंतीस साल की एक महिला के साथ चलती कार में बलात्कार किया गया। दिल्ली पुलिस ने बताया है कि पांच लोगों ने महिला के साथ बलात्कार किया। इन लोगों में से कुछ महिला के जानकार हैं। महिला को पूर्वी दिल्ली में अक्षरधाम मंदिर के पास से सुबह नौ बजे अपहृत किया गया और फिर उसके साथ चलती कार में बलात्कार किया गया। इसके बाद महिला को अचेत अवस्था में प्रगति मैदान मेट्रो स्टेशन के पास छोड़ दिया गया। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है और आरोपियों की खोज की जा रही है।

Read 1461 times