१६ मार्च

Rate this item
(0 votes)

१६ मार्च26 इस्फ़ंद वर्ष 1373 हिजरी शमसी को इस्लामी क्रांति के संस्थापक स्वर्गीय इमाम ख़ुमैनी रहमतुल्लाह अलैह के पुत्र सैयद अहमद ख़ुमैनी का निधन हुआ। उनका जन्म वर्ष 1324 हिजरी शम्सी में पवित्र नगर क़ुम में हुआ था। उन्होंने इस्लामी क्रांति के आंदोलन के दौरान हर प्रकार की समस्याएं सहन कीं और शाह के एजेंटों के हाथों उन्हें अत्यधिक यातनाएं दी गईं तथा जेल में डाला गया। सैयद अहमद ख़ुमैनी अपने पिता इमाम ख़ुमैनी के निर्वासन के काल में उनके साथ एक देश से दूसरे देश की यात्रा करते रहे। उन्होंने हर हर क़दम पर अपने पिता का भरपूर साथ दिया।१६ मार्च सन १८५५ ईसवी को रुस के आविष्कारक और वैज्ञानिक एलेग्ज़न्डर पापोव का जन्म हुआ। उन्होंने भौतिक शास्त्र की शिक्षा पूरी करने के बाद पढ़ाना आरंभ कर दिया। साथ ही वे अध्ययन और शोधकार्य में भी लगे रहे। वे ऐसी मशीन बनाना चाहते थे जिसमें आवाज़ को रिकार्ड करके बाद में सुना जा सके। सन १८९५ में वे ऐसी मशीन अर्थात टेप रिकॉर्डर बनाने में सफल हो गये। सन १९०६ में उनका निधन हो गया।

***

१६ मार्च सन १९३९ ईसवी को द्वितीय विश्व युद्ध की आग भड़कने से पहले चेकोस्लोवाकिया पर जर्मनी का अधिकार हो गया। इससे पहले जर्मनी ने १९३८ में ऑस्ट्रिया पर अधिकार कर लिया था। जर्मन सेना ने ३० सितम्बर सन १९३८ ईसवी को चेकोसेलवाकिया के सूदत क्षेत्र पर क़ब्ज़ा किया और आज के दिन उसने पूरे चेकोस्लोवाकिया को अपने अधिकार में ले लिया।

***१६ मार्च सन १९३७ ईसवी को ब्रिटेन के राष्ट्राध्यक्ष सर जोज़फ़ ऑस्टन चेम्बरलेन का निधन हुआ। उन्होंने ब्रिटेन के विदेश मंत्री के रुप में १९२५ ईसवी में लोकार्नो संधि की भूमिका प्रशस्त करने के लिए वार्ताएं कीं। और इसी वर्ष अमरीका के राष्ट्रपति चार्ल्स गेटस डेवज़ के साथ शांति का नोबल पुरस्कार जीता।

***१६ मार्च सन १९४० ईसवी को स्वीडन की लेखिका सलमाला गोरलोफ़ का निधन हुआ। व सन १८५८ में जन्मी थीं और शिक्षा पूरी करने के बाद लेखन में व्यस्त हो गयीं गोरलोफ़ पहली महिला थीं जिन्होंने सन १९०९ में साहित्य का नोबल पुरस्कार जीता। उनकी पुस्तकों में गोस्टाबरलिंग की कथा ईसा की कथा और अदृष्य संबध के नाम लिए जा सकते हैं।

१६ मार्च

 

26 इस्फ़ंद वर्ष 1373 हिजरी शमसी को इस्लामी क्रांति के संस्थापक स्वर्गीय इमाम ख़ुमैनी रहमतुल्लाह अलैह के पुत्र सैयद अहमद ख़ुमैनी का निधन हुआ। उनका जन्म वर्ष 1324 हिजरी शम्सी में पवित्र नगर क़ुम में हुआ था। उन्होंने इस्लामी क्रांति के आंदोलन के दौरान हर प्रकार की समस्याएं सहन कीं और शाह के एजेंटों के हाथों उन्हें अत्यधिक यातनाएं दी गईं तथा जेल में डाला गया। सैयद अहमद ख़ुमैनी अपने पिता इमाम ख़ुमैनी के निर्वासन के काल में उनके साथ एक देश से दूसरे देश की यात्रा करते रहे। उन्होंने हर हर क़दम पर अपने पिता का भरपूर साथ दिया।१६ मार्च सन १८५५ ईसवी को रुस के आविष्कारक और वैज्ञानिक एलेग्ज़न्डर पापोव का जन्म हुआ। उन्होंने भौतिक शास्त्र की शिक्षा पूरी करने के बाद पढ़ाना आरंभ कर दिया। साथ ही वे अध्ययन और शोधकार्य में भी लगे रहे। वे ऐसी मशीन बनाना चाहते थे जिसमें आवाज़ को रिकार्ड करके बाद में सुना जा सके। सन १८९५ में वे ऐसी मशीन अर्थात टेप रिकॉर्डर बनाने में सफल हो गये। सन १९०६ में उनका निधन हो गया।

***

१६ मार्च सन १९३९ ईसवी को द्वितीय विश्व युद्ध की आग भड़कने से पहले चेकोस्लोवाकिया पर जर्मनी का अधिकार हो गया। इससे पहले जर्मनी ने १९३८ में ऑस्ट्रिया पर अधिकार कर लिया था। जर्मन सेना ने ३० सितम्बर सन १९३८ ईसवी को चेकोसेलवाकिया के सूदत क्षेत्र पर क़ब्ज़ा किया और आज के दिन उसने पूरे चेकोस्लोवाकिया को अपने अधिकार में ले लिया।

***१६ मार्च सन १९३७ ईसवी को ब्रिटेन के राष्ट्राध्यक्ष सर जोज़फ़ ऑस्टन चेम्बरलेन का निधन हुआ। उन्होंने ब्रिटेन के विदेश मंत्री के रुप में १९२५ ईसवी में लोकार्नो संधि की भूमिका प्रशस्त करने के लिए वार्ताएं कीं। और इसी वर्ष अमरीका के राष्ट्रपति चार्ल्स गेटस डेवज़ के साथ शांति का नोबल पुरस्कार जीता।

***१६ मार्च सन १९४० ईसवी को स्वीडन की लेखिका सलमाला गोरलोफ़ का निधन हुआ। व सन १८५८ में जन्मी थीं और शिक्षा पूरी करने के बाद लेखन में व्यस्त हो गयीं गोरलोफ़ पहली महिला थीं जिन्होंने सन १९०९ में साहित्य का नोबल पुरस्कार जीता। उनकी पुस्तकों में गोस्टाबरलिंग की कथा ईसा की कथा और अदृष्य संबध के नाम लिए जा सकते हैं।

 

 

Read 1392 times