पुतिन की उत्तर कोरिया यात्रा ने उड़ाई दुश्मनों की नींद सर्वे में चौंकाने वाला खुलासा

Rate this item
(0 votes)
पुतिन की उत्तर कोरिया यात्रा ने उड़ाई दुश्मनों की नींद सर्वे में चौंकाने वाला खुलासा

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के उत्तर कोरिया दौरे से पश्चिमी देशों की नींद उड़ी हुई है। बुधवार तड़के उत्तर कोरिया पहुंचे पुतिन का कोरियाई नेता किम जोंग ने बेहद गर्मजोशी से स्वागत किया।

 बता दें कि पुतिन के उत्तर कोरियाई दौरे को रूस और पश्चिमी देशों के बीच बढ़ते टकराव के रूप में देखा जा रहा है। इस बीच iTV नेटवर्क ने व्लादिमीर पुतिन के उत्तर कोरिया दौरे को लेकर एक सर्वे किया है। इस सर्वे के नतीजे चौंकाने वाले रहे। सर्वे में पूछा गया कि क्या

क्या पुतिन-किम की मुलाक़ात पश्चिमी देशों के लिए एक बड़ा ख़तरा है?

जिसका जवाब 48% लोगों ने हाँ में दिए जबकि 40% लोगों ने इस का नकारात्मक जवाब दिया जबकि 12% का कहना था कि कुछ कह नहीं सकते।

क्या किम जोंग का मक़सद हथियारों के बदले पुतिन से परमाणु तकनीक हासिल करना है? इस के जवाब में 58% ने हाँ, 26% ने ना और 16% ने कहा कि कुछ कह नहीं सकते।

अमेरिका रूस तनाव पर विश्व युद्ध के संभावित खतरे पर - 61% लोगों ने सहमति जताई जबकि 34 % लोगों ने ऐसी किसी भी संभावना का इंकार किया।

 

Read 48 times