रूसी राष्ट्रपति ने पश्चिमी देशों को न्यूक्लियर हमले की चेतावनी दी

Rate this item
(0 votes)
रूसी राष्ट्रपति ने पश्चिमी देशों को न्यूक्लियर हमले की चेतावनी दी

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पहले भी कई बार परमाणु हथियार के इस्तेमाल की धमकी दे चुके हैं इस बार उन्होंने परमाणु नीति में बदलाव की घोषणा भी की है।

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक बार फिर से पश्चिम देशों को परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की धमकी दी है।एक रिपोर्ट के मुताबिक पुतिन ने राजधानी मॉस्को में बुधवार को सुरक्षा परिषद की तत्काल बैठक बुलाई थी।

इसमें उन्होंने कहा कि रूसी सरकार परमाणु हथियारों के इस्तेमाल से जुड़े नियम और शर्तों को बदलने जा रही है।

पुतिन ने कहा कि देश के परमाणु सिद्दांत में कई नई चीजें जोड़ी जाएंगी इसमें रूस के खिलाफ मिसाइल या फिर ड्रोन हमलों के खिलाफ परमाणु हथियारों का इस्तेमाल भी शामिल है।

पुतिन ने कहा कि अगर रूसी इलाके में बड़े पैमाने पर मिसाइल या ड्रोन हमला होता जिससे देश की संप्रभुता पर गंभीर खतरा होता है तो तब भी रूस परमाणु हथियारों का इस्तेमाल कर सकता है।

पुतिन ने कहा कि यदि कोई गैर परमाणु देश परमाणु संपन्न देश के समर्थन से रूस पर हमला करता है तो इसे दोनों देशों की तरफ से किया गया हमला माना जाएगा उन्होंने कहा कि रूस के परमाणु हथियार देश और उसके नागरिकों की सुरक्षा की सबसे बड़ी गारंटी हैं।

राष्ट्रपति पुतिन ने बुधवार को परमाणु नीति पर चर्चा के लिए मॉस्को की सुरक्षा परिषद के साथ बैठक की थी।

 

 

 

 

 

Read 6 times