फिलिस्तीन-इस्राईल संघर्ष का शांतिपूर्ण समाधान चाहता है भारत

Rate this item
(0 votes)
फिलिस्तीन-इस्राईल संघर्ष का शांतिपूर्ण समाधान चाहता है भारत

  फिलिस्तीन-इस्राईल संघर्ष पर संसद की स्थायी समिति में विदेश मंत्रालय ने कहा है कि हम इस विवाद के शांतिपूर्ण समाधान के पक्ष मे हैं। विदेश मंत्रालय से संबंधित संसद की स्थायी समिति की शुक्रवार को हुई बैठक में विदेश सचिव ने फिलिस्तीन संघर्ष और भारत की भूमिका पर प्रेजेंटेशन दिया। उन्होंने कहा कि भारत के फिलिस्तीन के साथ पुराने संबंध है। जो मानवीय समस्या उत्पन्न हुई है उसको लेकर भारत चिंतित है।  भारत शांतिपूर्ण समाधान के पक्ष में है। भारत का स्टैंड अलग आज़ाद फिलिस्तीन के पक्ष में रहा है।

एक सांसद ने सवाल किया- एक तरफ फिलिस्तीन को मानवीय मदद दे रहे हैं तो वहीं ऐसा क्यों है कि भारत अवैध राष्ट्र इस्राईल के पक्ष में खड़ा दिख रहा है? इस पर विदेश सचिव ने कहा कि ऐसा नहीं है। भारत की नजर में फिलिस्तीन की एक अलग पहचान है।

 विदेश मंत्रालय ने कमेटी को बताया कि अभी इस्राईल में 30 हजार भारतीय हैं। इसमें छात्र, पेशेवर और व्यापारी शामिल हैं। युद्ध शुरू होने के बाद से करीब 9000 निर्माण श्रमिक और लगभग 700 कृषि श्रमिक  इस्राईल  की यात्रा कर चुके हैं।    

 

 

Read 0 times