पाकिस्तान ने पुनः युद्धविराम का उल्लंघन कियाः भारत

Rate this item
(0 votes)

पाकिस्तान ने पुनः युद्धविराम का उल्लंघन कियाः भारतभारत ने पाकिस्तान पर पुनः युद्ध विराम का आरोप लगाया है। भारत का कहना है कि पाकिस्तान की ओर से शुक्रवार देर रात लगभग ग्यारह बजे पुनः पुंछ सेक्टर में गोलीबारी की गई। भारत के रक्षा प्रवक्ता ने कहा है कि चक्कन दां बाग क्षेत्र में भारतीय सीमा पर बनी पांच चौकियों पर पाकिस्तान की ओर से फायरिंग की गई। रक्षा विभाग के अनुसार इस दौरान पाकिस्तान की ओर से करीब सात हजार राउंड फायरिंग की गई। पुंछ में एलओसी पर स्थित दिगवार सेक्टर के अग्रिम सैन्य व नागरिक ठिकानों पर युद्धविराम का उल्लंघन करते हुए यह गोलाबारी की गई। यह गोलीबारी रात ११ बजे आरंभ हुई जो शनिवार की सुबह तक जारी रही। पाकिस्तान की ओर से ऑटोमैटिक हथियारों का इस्तेमाल किया गया। भारतीय चौकी पर मौजूद दुर्गा बटालियन के जवानों ने भी इस हमले का जवाब दिया। हालांकि इस फायरिंग में किसी भारतीय जवान के घायल होने की कोई खबर नहीं है। ज्ञात रहे कि पिछले दिनों पुंछ में पांच भारतीय सैनिकों की हत्या के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच शुक्रवार को पाकिस्तानी सेना ने एक बार फिर युद्धविराम का उल्लंघन किया।

Read 1311 times