मिस्र में झड़पें चिंताजनक

Rate this item
(0 votes)

मिस्र में झड़पें चिंताजनकईरान ने मिस्र में झड़पों पर चिंता व्यक्त की है।

विदेशमंत्रालय की प्रवक्ता मरज़िया अफ़ख़म ने मिस्र में सुरक्षा बलों और प्रदर्शनकारियों के मध्य झड़पों पर चिंता व्यक्त की है। विदेशमंत्रालय की प्रवक्ता ने मिस्र में हालिया झड़पों पर खेद प्रकट करते हुए कहा कि ईरान, मिस्र की हालिया घटनाओं पर नज़र रखे हुए है। मरज़िया अफ़ख़म ने स्पष्ट किया कि ईरान, मिस्र में समस्त पक्षों से धैर्य व संयम की अपील करता और शांति बनाने रखने का अह्वान करता है तथा तेहरान इस देश में मतभेद के समाधान के लिए राष्ट्रीय वार्ता के आयोजन का इच्छुक है।

विदेशमंत्रालय की प्रवक्ता ने कहा कि मिस्र में मतभेद को समाप्त करने का सबसे बेहतरीन विकल्प आपसी वार्ता है और मिस्री अधिकारियों को इसी विकल्प पर ध्यान देना चाहिए।

Read 1190 times