भारत और बांग्लादेश में जलसीमा विवाद समाप्त

Rate this item
(0 votes)

भारत और बांग्लादेश में जलसीमा विवाद समाप्तभारत और बांग्लादेश के बीच तीन दशकों से जारी समुद्री सीमा के विवाद समाप्त हो गया है।

प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, हेग में संयुक्त राष्ट्र के एक न्यायाधिकरण ने विवादित क्षेत्र का लगभग 80 प्रतिशत भाग बांग्लादेश को देने का फ़ैसला किया है।

इस फ़ैसले के अनुसार, दोनों देशों के बीच विवाद में फंसे बंगाल की खाड़ी के 25000 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र का 19500 किलोमीटर का क्षेत्र बांग्लादेश को दिया गया है और लगभग छह हज़ार किलोमीटर का क्षेत्र भारत के पक्ष में आया है।

भारत और बांग्लादेश दोनों ने ही इस फ़ैसले का स्वागत किया है। बांग्लादेश के विदेशमंत्री महमूद अली ने मंगलवार को कहा कि हेग में एक न्यायाधिकरण ने भारत और बांग्लादेश के मध्य नई जलसीमा का निर्धारण कर दिया और इस फ़ैसले का दोनों देशों ने स्वागत किया है।

उनका कहना था कि इस फ़ैसले के आधार पर बांग्लादेश को बंगाल की खाड़ी में गैस के भंडारों और अन्य भंडारों का पता लगाने और मत्स्य उद्योग को विस्तृत करने का अवसर मिला है। उधर भारत के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता सैयद अकबरूद्दीन ने अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय के इस फ़ैसले का स्वागत करते हुए कहा कि यह नई दिल्ली और ढाका के मध्य आर्थिक संबंधों के विस्तार की भूमिका है।

ज्ञात रहे कि भारत के साथ चल रहे समुद्री सीमा के विवाद को बांग्लादेश ने वर्ष 2009 में संयुक्त राष्ट्र के सामुद्रिक क़ानून पर बने अंतर्राष्ट्रीय न्यायाधिकरण में उठाया था।

Read 1154 times