संयुक्त राष्ट्र संघ की सोमालिया में सूखा पड़ने की चेतावनी

Rate this item
(0 votes)

संयुक्त राष्ट्र संघ की सोमालिया में सूखा पड़ने की चेतावनीसंयुक्त राष्ट्र संघ ने सोमवार को सचेत किया कि सोमालिया भीषण भुखमरी के संकट की ओर बढ़ रहा है। इस देश की राजधानी के कुछ भाग भुखमरी की कगार पर पहुंचने वाले हैं।

मोगादेशू फ़्रांस प्रेस के अनुसार संयुक्त राष्ट्र संघ के खाद्य एवं कृषि संगठन की इकाई एफ़ एस एन ए यू ने कहा है कि सोमालिया का खाद्य सुरक्षा संकट, वर्षा की बुरी स्थिति और अगले कुछ महीने में मानवीय सहायता और उस तक पहुंच में कमी, बढ़ते कुपोषण, झड़प और खाद्य पदार्थ की बढ़ती क़ीमत के कारण और ख़तरनाक रूप ले लेगा।

ज्ञात रहे यह चेतावनी ऐसी स्थिति में जारी हुयी है जब तीन साल पहले सोमालिया में विनाशकारी सूखे के कारण ढाई लाख लोग मौत के मुंह में चले गए थे जिनमें आधी से ज़्यादा संख्या बच्चों की थी।

मोगादेशू में संयुक्त राष्ट्र संघ के कार्यालय ने बताया कि इस समस्या के आपात स्थिति में पहुंचने की आशंका है और भूखमरी के चरणों के मद्देनज़र, सूखा केवल एक क़दम दूर है।

ज्ञात रहे सोमालिया में हज़ारों व्यक्ति जंग के कारण बेघर हो चुके हैं और मोगादेशू में शरणार्थी कैंपों में रहते हैं। अश्शबाब गुट जिसे अंतर्राष्ट्रीय समर्थन हासिल है, आए दिन हमले करता रहता है।

Read 1147 times