लंदन, अपमानजनक केरिकेचर के ख़िलाफ़ विशाल प्रदर्शन

Rate this item
(0 votes)
लंदन, अपमानजनक केरिकेचर के ख़िलाफ़ विशाल प्रदर्शन

फ़्रांसीसी पत्रिका शारली हेब्दो द्वारा पैग़म्बरे इस्लाम (स) के अपमानजनक केरिकेचर छापने के विरुद्ध लंदन में विशाल प्रदर्शन हुए हैं।

रविवार को लंदन की डाउनिंग स्ट्रीट पर हज़ारों लोगों ने प्रदर्शन किया।

इसी प्रकार प्रदर्शकारियों ने पिछले महीने फ़्रांसीसी राजधानी पेरिस में हमलों की निंदा की और कहा कि इस तरह के हमले इस्लामी क़ानून का उल्लंघन हैं।

प्रदर्शनों का आयोजन करने वाले मुस्लिम एक्शन फोरम नामक संगठन का कहना था कि पैग़म्बरे इस्लाम (स) के अपमानजनक केरिकेचरों का पुनः प्रकाशन सिद्ध करता है कि अभिव्यक्ति की आज़ादी के नाम पर निरंतर दूसरों की पवित्र आस्थाओं और धार्मिक हस्तियों का अपमान किया जा रहा है।

टैन डाउनिंग स्ट्रीट पर स्थित ब्रितानी प्रधान मंत्री के कार्यालय को मेमोरंडम पेश किए जाने से पहले विदेश मंत्राय की इमारत के सामने मुस्लिम नेताओं ने प्रदर्शनकारियों का संबोधित किया।

मेमोरंडम पर एक लाख से भी अधिक ब्रितानी मुसलमानों के हस्ताक्षर थे जिसमें मांग की गई थी कि मानवता की तबाही के बजाए वैश्विक सभ्यता की सुरक्षा की जाए।

 

Read 1226 times