ईरान ने संरा के महिला आयोग से इस्राईल को निकालने की मांग की

Rate this item
(0 votes)
ईरान ने संरा के महिला आयोग से इस्राईल को निकालने की मांग की

इस्लामी गणतंत्र ईरान ने संयुक्त राष्ट्र संघ के महिला आयोग से ज़ायोनी शासन को निष्कासित किए जाने की मांग की है।

संयुक्त राष्ट्र संघ में इस्लामी गणतंत्र ईरान के प्रतिनिधि कार्यालय ने ज़ायोनी शासन सरकार द्वारा 9 हज़ार से अधिक महिलाओं की शहादत का उल्लेख किया है और मांग की है कि ज़ायोनी शासन को महिला आयोग से निष्कासित किया जाए।

ईरान के प्रतिनिधि कार्यालय ने गुरुवार को एक बयान जारी कर कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर महिलाओं को मज़बूत करने और उनके अधिकारों को बहाल करने के लिए अन्याय पर ध्यान देना ज़रूरी है।

बयान में कहा गया कि संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद की निष्क्रियता के बीच ज़ायोनी शासन ने 9,000 से अधिक फ़िलिस्तीनी महिलाओं को शहीद कर दिया है। संयुक्त राष्ट्र संघ की सीटों पर कब्ज़ा करने वाले ज़ायोनी शासन का क़ब्ज़ा रोका जाना चाहिए।

Read 55 times